Drishyam 4: मोहनलाल की दृश्यम का आएगा चौथा पार्ट? दृश्यम 3 में मिला हिंट

Drishyam 4: मोहनलाल की दृश्यम 3 में मेकर्स ने ऐसा हिंट दिया है, जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि इस फिल्म का चौथा पार्ट भी आ सकता है।

Shivani Tiwari
Published on: 21 May 2026 7:22 PM IST
Drishyam 4
X

Drishyam 4

Drishyam 4: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की मच अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 आखिरकार आज से थिएटरों में दस्तक दे चुकी है, जिस तरह से दर्शकों ने दृश्यम के पहले और दूसरे पार्ट को प्यार दिया था, उससे भी अधिक प्यार दृश्यम 3 को मिल रहा है। फिल्म की कहानी में ऐसा सस्पेंस और ट्विस्ट डाला गया है कि दर्शक एक भी सीन को लेकर कयास नहीं लगा सकते। वहीं अब खबर आ रही है कि दृश्यम 3 के बाद मेकर्स जल्द ही दृश्यम 4 भी लेकर आ सकते हैं, जी हां! दृश्यम 3 में खुद ऐसा हिंट दिया गया है।

जल्द आएगी दृश्यम 4

मोहनलाल ने दृश्यम 3 की रिलीज से पहले ही हिंट दे दिया था कि यदि दृश्यम 3 को दर्शकों से प्यार मिलेगा तो दृश्यम 4 और दृश्यम 5 भी आएगी, लेकिन अब दृश्यम 3 की कहानी में खुद हिंट दिया गया है कि दृश्यम 4 आएगी। दरअसल दृश्यम 3 की कहानी एक ऐसे मोड़ पर खत्म हुई है, जहां से दृश्यम 4 की कहानी की शुरुआत होती नजर आएगी, फिल्म के क्लाइमेक्स में जिस तरह से चीजें दिखाईं गईं हैं, उससे यही उम्मीद लगाई जा रही है कि दृश्यम 4 भी आएगी, इतना ही नहीं, दृश्यम 4 और अधिक धमाकेदार होगी, मेकर्स द्वारा फिल्म के अंत में साफतौर पर हिंट दे दिया गया है।


दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मोहनलाल की दृश्यम 3 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था, वहीं अब ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने धमाका ही कर दिया है। जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दृश्यम 3 वर्ल्डवाइड स्तर पर पहले दिन लगभग 50 करोड़ का कलेक्शन करती नजर आ रही है, यदि ऐसा होता है तो ये फिल्म पहले ही दिन अपने बजट का आधा कमा लेगी, क्योंकि फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए बताया गया है। बता दें कि ये फिल्म मलयालम के अलावा तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी सिनेमाघरों में उपलब्ध है, हिंदी में इसे नहीं रिलीज किया गया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story