Dussehra की छुट्टी में घर बैठे टीवी पर देखें ये बेहतरीन फिल्में और सीरीज, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर

Dussehra Special Story: दशहरा के अवसर पर यदि आप भी घर में बैठकर बोर हो रहे हैं, तो आपको जरूर देखनी चाहिए ये फिल्में जो हालहि में ओटीटी पर रिलीज हुई हैं

Shikha Tiwari
Published on: 20 Oct 2026 1:06 PM IST
Dussehra Celebration New Movie And Web Series Released On
X

Dussehra Celebration New Movie And Web Series Released On (Image Credit- Social Media)

Dussehra Special Story: आज पूरे भारतवर्ष में दशहरा का त्यौहार मनाया जा रहा है, दशहरा का त्यौहार भारत में बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, रामजी ने रावण का अंत दशहरा के दिन ही किया था। तो वहीं माता रानी ने महिषासुर का वंध भी इसी दिन किया था। जिसकी वजह से ये नवरात्र के बाद दशहरा का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह पर रामलीला का आयोजन रावण दहन और मेला लगता है। यदि दशहरा के अवसर पर आपकी भी छुट्टी है और आप अपनी छुट्टी घरपर आराम से बिताना चाहते हैं। और ओटीटी पर कुछ नया देखने का विचार बना रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही फिल्में और सीरीज लेकर आए हैं। जो हालहि में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई हैं।

दशहरा के अवसर पर घर पर बैठे देखें ये फिल्में और सीरीज (Watch These New Movie And Series On Dussehra)-

पर्दा मूवी (Parda Movie)-

पर्दा मूवी जोकि 2025 में रिलीज हुई थी। ये साउथ इंडियन फिल्म है, जो कि अब जाकर जियोहॉटस्टार पर हिंदी भाषा में रिलीज हुई है। इस फिल्म की काफी बेहतरीन है, फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जब उस गाँव की बेटियाँ युवा होती हैं, तो उनको अपना चेहरा हमेशा ढ़ककर रखना होता है। यदि उन्होंने अपना चेहरा किसी और पुरूष को दिखा दिया तो उनको मृत्युदंड की सजा सुनाई जाती है। गाँव की एक लड़की खेतों से जा रही होती है, तभी हवा के छोके से उसका दुप्पटा उड़ जाता है, उसको लगता है कि उसको किसी ने देखा नहीं, तभी उसकी एक फोटो कोई खींच लेता है। उसकी शादी तय होती है, उसी समय उसके ससुराल वालों को पता चलता है कि उस लड़की की तस्वीर मैग्जीन में छपी हुई है। जिसके बाद उसको मृत्युदंड की सजा सुनाई जाती है। आगे क्या होता है, इसके आपको सीरीज जियो-हॉटस्टार पर जाकर देखनी होगी।

हुंकार वेब-सीरीज (Hunkkaar Web Series)-

हुंकार वेब-सीरीज जिसमें अनीत पड्डा लीड रोल में है, जोकि संयारा मूवी में नजर आई थी। ये सीरीज ढ़ोगी बाबाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाली एक नाबालिक लड़की की कहानी है। जोकि हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज में बापजी नाम के एक बाबा के खिलाफ एक नाबालिक लड़की रेप का आरोप लगाती है। बाप जी एक बड़ा नाम होने की वजह से पुलिस भी उसका कंप्लेन लिखने में समय लगाती है, लेकिन लड़की अपनी बातों पर अढ़िग रहती है। लड़की की मेडिकल टेस्टिंग के दौरान पता चलता है कि उसका रेप नहीं हुआ है। लेकिन लड़की बार-बार कहती हैं कि रेप किया गया है। पुलिस से लेकर मीडिया तक हर कोई इस गुत्थी को सुलझाने में लगा हुआ है। कोई गवाह भी नहीं होता है, इस पूरी वारदात का, आगे क्या होता है इसके बारे में जानने के लिए आपको सीरीज देखनी होगी।

रिपोटिंग लाइव मूवी (Reporting Live Movie)-

परिणीति चोपड़ा और खिचड़ी फेम एक्टर देवेन भोजानी है, जो कि एक रेत माफिया कंपनी का पर्दा फास करने की कोशिश करते हैं। इस सर्च ऑपरेशन के पीछे कई लोगों की जान जाती है। यहाँ तक परिणीति चोपड़ा और देवेन भोजानी का भी एक्सीडेंट करवा दिया जाता है। ये सीरीज देखकर आपको आज के समय में रेत माइननिंग जो लगातार बढ़ता जा रहा है। उसके बारे में कहीं ना कहीं जानकारी मिलेगी। ये मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

शक ट्रस्ट नो वन वेब-सीरीज ( Shaque: Trust No One Web-Series)-

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, ये वेब-सीरीज एक ऐसी माँ की कहानी है, जिसकी बेटी अस्पताल से उस समय चुरा ली जाती है। जिस समय उसका जन्म होता है, वो हर साल अपनी बेटी का जन्मदिन मनाती है। उसकी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर जिसने उसकी बेटी को चुराया होता है,वो उसकी तस्वीर शेयर करती है। उसका पति भी उसको धाखा देने लगता है उसकी बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर, बस एक पुलिस वाला उसके सपोर्ट में रहता है लेकिन जैसे ही उसकी बेटी की सच्चाई का पता चलता है, पुलिस वाला भी उसे सच बताए बिना मर जाता है। आगे क्या होता है क्या उसको, उसकी बेटी मिलती है, इसके बारे में जानने के लिए आपको पूरी सीरीज देखनी होगी।

आवारापन 2 ओटीटी रिलीज (Awarapan 2 OTT Release)-

जिन लोगों ने इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में नहीं देखी है, अब वो उनकी पूरी फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं, जिसमें आवारापन के आगे की कहानी को दर्शाया गया है। कैसे एक लड़की की तलाश शिवम पंडित को एक खुंखार गैंग का हिस्सा बना देती है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story