Deewaniyat का Trailer रिलीज: इतिहास का पहला रावण जो खुद सीता को घर छोड़कर आएगा

Ek Deewane Ki Deewaniyat Trailer: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो बेहद दिलचस्प लग रहा है, आइए दिखाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Oct 2025 12:42 PM IST
Ek Deewane Ki Deewaniyat Trailer
X

Ek Deewane Ki Deewaniyat Trailer

Ek Deewane Ki Deewaniyat Trailer: हर्षवर्धन राणे की आने वाली रोमांटिक फिल्म एक दीवाने की दीवानियत को लेकर अच्छा खासा बज बन चुका है, फिल्म के गानों ने तो दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाल मचाया, जी हां! एक दीवाने की दीवानियत फिल्म के तीन गाने रिलीज हो चुके हैं, और तीनों ही ब्लॉकबस्टर साबित हुए, और अब आखिरकार इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, मेकर्स ने पहले ही ऐलान किया था कि 8 अक्टूबर को इस फिल्म का ट्रेलर जारी करेंगे और अब ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है, आइए आपको भी दीवानियत मूवी का ट्रेलर दिखाते हैं।

एक दीवाने की दीवानियत का ट्रेलर (Ek Deewane Ki Deewaniyat Trailer Out)

हर्षवर्धन राणे के साथ एक दीवाने की दीवानियत फिल्म में अभिनेत्री सोनम बाजवा नजर आने वालीं हैं, अब तक रिलीज़ हुए गानों में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की तीखी केमिस्ट्री देखने को मिली है और अब ट्रेलर भी बेहद दिलचस्प लग रहा है। अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने खुद एक दीवाने की दीवानियत का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है, ट्रेलर जारी करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "इतिहास का मैं पहला रावण हूं, जो खुद सीता को घर छोड़कर आएगा।"


एक दीवाने की दीवानियत मूवी के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत सोनम बाजवा से होती है, वहीं बैकग्राउंड में हर्षवर्धन की आवाज में डायलॉग सुनने को मिल रहा है, वे कह रहें हैं - तुझसे मोहब्बत करना ऐ सनम, मेरी जरूरत है और ये तेरे इस बदनसीब दीवाने की दीवानियत है, जिसके बाद दोनों का रोमांटिक अंदाज नजर आता है। ट्रेलर में कई डायलॉग सुनने को मिल रहें हैं, जो यकीनन बहुत ही जल्द ट्रेंड होने वाले हैं। ट्रेलर में रोमांस, तकरार, प्यार, नफरत और धोखा सब चीजों की झलक देखने को मिल रही है। हर्षवर्धन राणे की एक्टिंग देख दर्शक अभी से ही इंप्रेस हो चुके हैं। यहां देखें ट्रेलर -

एक दीवाने की दीवानियत मूवी के ट्रेलर ने दर्शकों को इंप्रेस कर दिया है, इस वजह से दर्शकों की उत्सुकता फिल्म के लिए दोगुना बढ़ चुकी है। दर्शकों द्वारा ट्रेलर को पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। बताते चलें तो इस मच अवेटेड फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी ने किया है, जो कि दिवाली पर यानी कि 21 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story