TRENDING TAGS :
The Vvaan को प्रमोट करने बिहार पहुंचीं Ekta Kapoor, भड़के लोग, बोले- नौटंकी बायकॉट करो..
Ekta Kapoor Film The Vvaan: एकता कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म "द वन" को प्रमोट करने बिहार पहुंचीं, जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहें हैं।
Ekta Kapoor Film The Vvaan: फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर की बहुत ही जल्द एक फिल्म "द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट" रिलीज होने वाली है, जिसके प्रमोशन में एकता कपूर जुट गईं हैं। बता दें कि एकता कपूर की इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य किरदारों में हैं और इसकी कहानी असल में बिहार के पटना के पास बिहटा में स्थित 16वीं सदी के प्रसिद्ध 'वन देवी' मंदिर और वहां से जुड़ी प्राचीन लोककथाओं पर आधारित है। ऐसे में एकता कपूर अपनी फिल्म की टीम के साथ हाल ही में वन देवी मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचीं, एकता कपूर को वहां देख लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
एकता कपूर पहुंचीं वन देवी मंदिर
एकता कपूर "द वन" के डायरेक्टर और स्टार कास्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा व तमन्ना भाटिया के साथ बीते दिन ही बिहार के पटना के पास बिहटा में स्थित वन देवी मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचीं हुईं थीं, जिसका वीडियो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, माता का आशीर्वाद लेकर एकता कपूर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार आने का अपना एक्सपीरियंस भी साझा किया।
एकता कपूर ने कहा, "प्रमोशन के लिए आए हैं, वन देवी के दर्शन के लिए आए हैं, बाकी एक्टर्स गंगा आरती करेंगे, मैं हनुमान मंदिर भी गई थी दर्शन करने। बिहार में बहुत सारा प्यार मिला, हां! लेकिन लिट्टी चोखा खा नहीं पाए, क्योंकि बहुत अधिक समय नहीं था, लेकिन अगली बार आकर जरूर खाऊंगी, अगर बिहारी ने हमें बुलाया तो। मेरा दिल था कि छठ जैसा खूबसूरत त्यौहार को बड़े पर्दे पर लाएं, आखिर इतने सालों बाद छठ पूजा बड़े पर्दे पर सेलिब्रेट होगा। ये फिल्म ही चार दिन छठ के पर्व पर है। मुझे पूरा यकीन है कि बिहारियों को और नॉर्थ इंडियंस को ये फिल्म बहुत पसंद आएगी।" एकता कपूर ने यह भी कहा कि छठ मैया का आशीर्वाद है, फिल्म खूब धूम मचाएगी।
एकता कपूर फिल्म के प्रमोशन और इसकी सफलता के लिए आशीर्वाद लेने वन देवी मंदिर पहुंचीं तो लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया, बहुत से यूजर्स कमेंट बॉक्स में गुस्सा जाहिर कर रहें हैं, एक यूजर ने लिखा, "नौटंकी.. बायकॉट करो इस फिल्म को, इन्हें सिर्फ पैसा चाहिए।" दूसरे ने लिखा, "मूवी चल नहीं रही है तो बिहारियों की याद आ रही।" तीसरे ने लिखा, "बॉलीवुड वालों ने बहुत गलत किया है बिहारियों के साथ, सब नौटंकी है इन लोगों का।" चौथे ने लिखा, "ये लोग सिर्फ फिल्म प्रमोशन के लिए बिहार आते हैं, कभी बाढ़ आए तो कोई नहीं दिखता।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "एक बार पिक्चर हिट हो गई तो बोलेगी बिहार कहां है।"
कब रिलीज हो रही द वन
एकता कपूर की फिल्म द वन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ सुनील ग्रोवर लीड रोल में हैं, फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ था, जो छठ पर आधारित था, गाने को खूब प्यार मिला। दीपक कुमार मिश्रा ने इस फ़िल्म को निर्देशित किया है, जो 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।


