TRENDING TAGS :
Bigg Boss 20: किसके सिर सजेगा बिग बॉस 20 का ताज? एकता कपूर ने इस कंटेस्टेंट को बताया विनर
Bigg Boss 20 Winner: बिग बॉस 20 के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स में से एकता कपूर ने बताया कि वे किसे विनर मानती हैं, आइए जानते है।
Ekta Kapoor On Bigg Boss 20
Bigg Boss 20 Winner: सलमान खान के रियलिटी शो "बिग बॉस 20" को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। शो को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रहीं हैं, कंटेस्टेंट्स के बीच खूब हंगामा हो रहा है। शो को शुरू हुए 6 हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन अब तक यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि आखिर इस सीजन की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी। इसकी वजह है घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स का दमदार गेम और जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाना। हालांकि, इस बीच टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट का नाम बताते हुए उसे विनर के तौर पर चुना है, आइए जानते हैं एकता कपूर ने किसे चुना है।
एकता कपूर ने किस कंटेस्टेंट को बताया विनर?
एकता कपूर (Ekta Kapoor) टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर हैं, उनके द्वारा किया गया कमेंट सुर्खियों में आ गया है, जी हां! उन्होंने बिग बॉस 20 के एक कंटेस्टेंट को विनर कहा। एकता कपूर ने विनर जिस कंटेस्टेंट को बताया वह कोई और नहीं, बल्कि काजी तौकीर हैं। उन्होंने काजी तौकीर के लेटेस्ट पोस्ट पर कमेंट करते हुए विनर लिखा और साथ ही रेड कलर का दिल वाला इमोजी बनाया।
दरअसल काजी तौकीर ने एकता कपूर को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया, उन्होंने बताया कि साल 2005 में 'फेम गुरुकुल' जीतने के बाद एकता कपूर ने उन्हें एक टीवी शो ऑफर किया था। हालांकि पहले से साइन किए गए फिल्म कॉन्ट्रैक्ट के कारण वे वह शो नहीं कर पाए थे। उस समय मीडिया में यह खबरें आई थीं कि काजी ने एकता कपूर को धोखा दिया है। अब सालों बाद इसी का खुलासा काजी तौकीर ने बिग बॉस में किया। उनकी टीम द्वारा जब वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया, तभी एकता कपूर ने कमेंट करते हुए उन्हें विनर बताया और उनका समर्थन किया। एकता कपूर द्वारा किया गया कमेंट इंटरनेट पर वायरल हो गया है।


