Elvish Yadav ने चोरी छिपे कर ली सगाई, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिया झटका, कौन हैं उनकी लेडी लव

Elvish Yadav-Jiya Shankar: एल्विश यादव लगातार खबरों में बनें हुए हैं, वहीं अब इस बीच उन्होंने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा झटका दे दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 5 Feb 2026 6:28 PM IST
Elvish Yadav-Jiya Shankar Engagement
X

Elvish Yadav-Jiya Shankar Engagement (Photo-Social Media)

Elvish Yadav-Jiya Shankar Engagement: एल्विश यादव का नाम लगातार हेडलाइंस में बना हुआ है, जब से The 50 रियलिटी शो शुरू हुआ है, तब से उनके नाम की और अधिक चर्चा होने लगी है, क्योंकि The 50 रियलिटी शो में उनके बारे में ही बातें हो रहीं हैं, इसी बीच एल्विश यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिससे सनसनी मच गई है। जी हां! एल्विश यादव ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने उनके फैंस के बीच हलचल मचा दी है।

एल्विश यादव ने कर ली सगाई

यूट्यूबर एल्विश यादव ने थोड़ी देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी में कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिससे एल्विश यादव के फैंस के बीच तहलका मच गया। दरअसल उस पोस्ट में एल्विश यादव अभिनेत्री जिया शंकर का हाथ पकड़े हुए हैं, जिया के हाथ में रिंग नजर आ रही है। एल्विश यादव ने बहुत ही प्यार से जिया शंकर का हाथ पकड़ा हुआ है और साथ ही बेहद रोमांटिक कैप्शन भी लिखा है।


एल्विश यादव ने जिया शंकर के साथ इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, "प्यार को मैंने एक और मौका दिया और मुझे मेरा प्यार मिल गया।" इसके साथ एल्विश यादव ने जिया शंकर को टैग भी किया। एल्विश यादव और जिया शंकर के इस पोस्ट ने पूरे इंटरनेट पर हलचल मचा दी है, फैंस शॉक्ड हैं और क्या सच में एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई हो चुकी है। जहां एक तरफ फैंस के बीच एल्विश यादव और जिया शंकर के रिश्ते को लेकर कयासबाजी लगाई जा रही है, वहीं बहुत से यूजर्स का कहना है कि यकीनन ये कोई प्रमोशन होगा, क्योंकि जिया शंकर ने कुछ समय पहले ही अपने बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन उन्होंने दिल वाले इमोजी से बॉयफ्रेंड का चेहरा छिपा दिया था, तस्वीर में नजर आ रहे शख्स एल्विश यादव तो नहीं थे, ऐसे में हो सकता है कि जिया शंकर और एल्विश यादव का कोई प्रोजेक्ट आ रहा होगा, या फिर ये दोनों किसी का प्रमोशन कर रहें होंगे, फिलहाल जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।




Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story