Gunmaaster G9 Release Date: इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर जी9 के टीजर के साथ रिलीज डेट जारी

Gunmaaster G9 Teaser: इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की फिल्म गनमास्टर जी9 का टीजर जारी कर दिया गया है, चलिए जानते हैं कब रिलीज होगी मूवी

Shikha Tiwari
Published on: 17 Aug 2026 12:18 PM IST
Gunmaaster G9 Teaser
X

Gunmaaster G9 Release Date (Image Credit-Social Media)

Gunmaaster G9 Release Date: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आवारापन 2 सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है। फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। और लगातार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन कर रही है। आवारापन 2 के रिलीज होने के बाद अब जाकर गनमास्टर जी9 का टीजर रिलीज किया गया है। Gunmaaster G9 के टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट जारी की गई है।

गनमास्टर जी9 रिलीज डेट (Gunmaaster G9 Release Date)-

गनमास्टर जी9 का नया टीजर रिलीज किया गया है। इस फिल्म के टीजर में फिल्म की कास्ट से दर्शकों को रूबरू कराया गया है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट जारी की गई है। Gunmaaster G9 सिनेमाघरों में दर्शकों को 27 नवंबर 2026 को देखने को मिलेगा।


द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (2025) में शानदार स्पेशल अपीयरेंस के बाद , इमरान हाशमी जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना के साथ फिल्म गनमास्टर जी9 से प्रशंसकों को एक और तोहफा देने वाले हैं। यह फिल्म उन्हें 20 साल बाद निर्देशक आदित्य दत्त के साथ फिर से जोड़ती है। हालहि में आदित्य दत्त ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में फिल्म 'गनमास्टर जी9' के एक रोमांचक कार चेज़ सीक्वेंस के बारे में बताया , जिसकी शूटिंग मुंबई में 8 दिनों तक चलेगी। इस पर दीपक मुकुट ने कहा, “मुझे एक्शन हमेशा से पसंद रहा है। मैंने ' धाकड़ ' में पहले ही बड़े पैमाने का एक्शन दिखाया था। मैंने सोचा, 'मैं एक्शन के क्षेत्र में और क्या बड़ा कर सकता हूँ?' इसके अलावा, 'गनमास्टर जी9' की कहानी में एक्शन की ज़रूरत थी और हम इसे जबरदस्ती नहीं कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हमने इमरान और जेनेलिया के साथ दो बड़े एक्शन सीक्वेंस शूट कर लिए हैं। अब हम कार एक्शन सीन की तैयारी कर रहे हैं, जो फिल्म के लिए बेहद ज़रूरी है। इसके पूरा होने के बाद हम बाहर जाकर ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी और दिल्ली में शूटिंग करेंगे।”

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story