Awarapan 2 OTT Release: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2, प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज

Awarapan 2 OTT Release Date: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने ओटीटी पर दी दस्तक, प्राइम वीडियो पर देखने मिलेगी फिल्म

Shikha Tiwari
Published on: 9 Oct 2026 1:28 PM IST
Awarapan 2 Prime Video Release Date
X

Emraan Hashmi Movie Awarapan 2 Release Date (Image Credit-Social Media)

Awarapan 2 OTT Release: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है, तो वहीं आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया है। तो वहीं आवारापन 2 सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी। आवारापन 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है।

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ओटीटी रिलीज डेट (Emraan Hashmi Awarapan 2 Movie OTT Release Date)-

विशेष भट्ट के प्रोडक्शन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म में इमरान हाशमी 19 साल बाद शिवम के किरदार में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में दिशा पाटनी, शबाना आजमी, विजयंत कोहली और सुविंदर विक्की भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

https://www.instagram.com/reel/DePjwtkDbxO/?xtok=aWthZGtoaWRleG9x

भारत के सबसे बड़े एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग सर्विस प्राइम वीडियो ने विशेष भट्ट की आवारापन 2 की एक्सक्लूसिव ग्लोबल रिलीज़ की आज घोषणा की है। बता दे कि यह इमरान हाशमी स्टारर फिल्म, हिंदी एक्शन ड्रामा है जिसने न सिर्फ अपने लीड किरदार को वापस लाया है, बल्कि उससे जुड़ी यादों को भी दर्शकों के दिलों में ताजा किया है। मोहित सूरी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म आवारापन से आज से लगभग 2 दशक पहले इमरान हाशमी ने बतौर शिवम सिल्वर स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। बता दें कि फिल्म की कहानी, लीड किरदार और उसके शानदार म्यूज़िक ने न सिर्फ एक पीढ़ी यादगार फिल्म दी बल्कि पॉपुलर कल्चर पर गहरी छाप छोड़ी थी।

ऐसे में अब, नितिन कक्कड़ द्वारा डायरेक्टेड आवारापन 2 की कहानी भी कुछ उसी दुनिया में बुनी गई है, लेकिन शिवम की जिंदगी में एक नया अध्याय जोड़ा गया है। इस नई कहानी को पहले के म्यूजिक के साथ साथ गहरी भावनाओं और एक्शन से खूबसूरती से मिलाया गया है। इस फिल्म की नई दुनिया में दिशा पाटनी, शबाना आज़मी, पूरन गब्बी, विजयंत कोहली और सुविंदर विक्की भी अहम रोल्स में हैं। फिल्म की दुनिया क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड के बैकड्रॉप में रोमांस, एक्शन और ड्रामा को खुद में लिए हुए है। है। बॉक्स ऑफिसर पर अच्छी परफॉर्मेंस देने के बाद, विशेष भट्ट की 'आवारापन 2' अब भारत और दुनिया भर के 240 देशों और इलाकों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम करने के लिए तैयार है।

'आवारापन 2' के साथ विशेष भट्ट ब्लॉकबस्टर फ़्रैंचाइज़ी का दूसरा इंस्टॉलमेंट लेकर आए हैं। राजस्थान के एक गाँव में, शिवम पंडित अपने प्यार की क़ब्र पर उसे याद कर रहा होता है, यह सोचते हुए कि उसकी जिंदगी का मकसद क्या है। क्राइम की दुनिया से खुद को दूर करने के बाद, वह अपने पुराने वक्त के ज़ख्मों को ढो रहा है जो कभी नहीं भरने वाले, ऐसे में उसने जिंदगी अकेले बिताने का फ़ैसला कर लिया है। लेकिन इसी बीच एक अनचाहा रिश्ता परवाह करने, उम्मीद रखने और शायद अलग तरह से जीने की एक वजह देता है।

शिवम के लिए लेकिन किस्मत ने कुछ और ही प्लान बना रखा है। दरअसल, बैंकॉक में कार्टेल की लड़ाई में फंसने के शिवम जो क्राइम की दुनिया से खुद को दूर कर चुका है, उसे न चाहते हुए भी उस अंधेरी दुनिया में फिर लौटना पड़ता है। जिंदगी में अचानक से मिले वार, धोखे और प्यार की वजह से उसे ट्विस्ट और टर्न से भरे हालात एक ऐसी जिम्मेदारी दे देते हैं जिसे निभाना पड़ता है। जिन लोगों की उसे परवाह होने लगी है, उनकी जिंदगी भी जब उसकी जिंदगी से जुड़ने लगती है, तो शिवम को उन फैसलों का सामना करना पड़ता है, जो उसे यहां तक लेकर आए हैं। अब उसे तय करना है कि वह किसके लिए और किस हद तक लड़ने को तैयार है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story