Gunmaster G9 Teaser: एक्शन और रोमांस से भरपूर गनमास्टर जी9 का टीजर जारी, जाने कैसा है

Gunmaster G9 Teaser Review: इमरान हाशमी की फिल्म गनमास्टर का टीजर रिलीज कर दिया गया है, चलिए जानते हैं, कैसा है फिल्म का टीजर

Shikha Tiwari
Published on: 25 Aug 2026 11:23 AM IST
Gunmaster G9 Teaser In Hindi
X

Emraan Hashmi Movie Gunmaster G9 Teaser Review (Image Credit-Social Media)

Gunmaster G9 Teaser: इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 के साथ टक्कर थी। जिसकी तुलना में आवारापन 2 ने ज्यादा कलेक्शन किया है। अब जाकर इमरान हाशमी की एक और फिल्म गनमास्टर जी9 रिलीज होने वाली है। आज गनमास्टर जी9 का टीजर रिलीज किया गया है। चलिए जानते हैं कैसा है गनमास्टार जी9 का टीजर

गनमास्टर जी9 मूवी टीजर रिव्यू (Gunmaster G9 Teaser Review In Hindi)-

इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना अभिनीत फिल्म 'गनमास्टर जी9' का टीज़र आज रिलीज कर दिया गया है। गनमास्टर जी9 27 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म के निर्माता एक समर्पित थिएट्रिकल टीज़र प्रीमियर के साथ काफी पहले ही फिल्म के प्रचार अभियान की शुरुआत कर चुके हैं।

गनमास्टर जी9 के टीजर की शुरूआत खूबसूरत वादियों से होती हैं। जिसमें इमरान हाशमी को दिखाया जाता है, जोकि अपने प्यार के लिए लड़ते हुए नजर आते हैं। और महादेव से कहते हैं कि मेरी सांसे तबतक मत लेना जबतक मैं अपने प्यार से ना मिल जाऊँ, फिल्म का टीजर काफी बेहतरीन हैं। फिल्म के टीजर ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।


आवारापन 2 की ही तरह इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाएगा। क्योंकि इस फिल्म की कहानी भी एक्शन और रोमांस से भरपूर है।

इमरान हाशमी, जेनेलिया देशमुख, अपारशक्ति खुराना अभिनीत और अभिषेक सिंह की पहली प्रस्तुति वाली फिल्म 'गनमास्टर जी9' का निर्माण दीपक मुकुट, हुनर ​​मुकुट और संगीता अहीर ने किया है और इसे सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत किया गया है। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित यह फिल्म 27 नवंबर, 2026 को विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

एक्शन-रोमांस फिल्म के रूप में पेश की गई, गनमास्टर जी9 इमरान हाशमी के करियर के एक दिलचस्प मोड़ पर आ रही है, जो अवारपन 2 की जबरदस्त सफलता के बाद आई है। इसकी रिलीज डेट की घोषणा ने पहले ही अभिनेता के प्रशंसकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी थी, और टीज़र के सिनेमाघरों में रिलीज होने से फिल्म को लेकर और भी उत्साह बढ़ा दी है।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story