Emraan Hashmi Family: स्टारडम से दूर इमरान हाशमी का परिवार, जानिए क्या करते हैं बेटे अयान और पत्नी?

Emraan Hashmi Son Ayaan Hashmi: अभिनेता इमरान हाशमी के बेटे अयान हाशमी और उनकी पत्नी परवीन क्या करते हैं, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 14 Aug 2026 1:07 PM IST
Emraan Hashmi Son Ayaan Hashmi And Wife
X

Emraan Hashmi Son Ayaan Hashmi And Wife (Photo- Social Media)

Emraan Hashmi Son Ayaan Hashmi: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 आज से थिएटरों में रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म को दर्शकों से बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया भी मिल रही है, इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो चुके हैं। इमरान हाशमी की फिल्म रिलीज हो चुकी है, लेकिन उनकी पत्नी परवीन शाहनी और बेटा अयान हाशमी फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी नजर नहीं आए, जी हां! बीती शाम आवारापन 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, लेकिन इमरान हाशमी का परिवार नजर नहीं आया, क्योंकि उनका परिवार लाइमलाइट से दूर ही रहता है, चलिए अपने इस आर्टिकल में हम आपको इमरान हाशमी की पत्नी परवीन शाहनी और बेटा अयान हाशमी के बारे में डिटेल में बताते हैं।

स्टारडम से दूर रहता है इमरान हाशमी का परिवार

इमरान हाशमी की गिनती बॉलीवुड के उन एक्टर्स की लिस्ट में होती है, जिनका परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है, इमरान हाशमी की पत्नी परवीन और बेटे अयान हाशमी को पपराजी द्वारा बहुत ही कम स्पॉट किया जाता है, कोई पार्टी या कोई इंवेट भी हो, तो भी इमरान हाशमी की पत्नी व बेटा नजर नहीं आते, उनका परिवार पूरी तरह से स्टारडम से दूरी बनाया हुआ है।


क्या करतीं हैं इमरान हाशमी की पत्नी परवीन शाहनी

इमरान हाशमी की पत्नी का नाम परवीन शाहनी है, दोनों 2006 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि शादी के बंधन में बंधने से पहले इमरान हाशमी और परवीन शाहनी ने लगभग 6 से 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। इमरान हाशमी और परवीन शाहनी की प्रेम कहानी के बारे में बताएं तो इनकी प्रेम कहानी स्कूल के दिनों की दोस्ती से शुरू हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई, जो बाद में प्यार में बदल गई। वहीं, अब यदि आपको बताएं कि परवीन शाहनी करती क्या हैं तो दरअसल परवीन शाहनी स्कूल टीचर हुआ करती थीं, लेकिन उन्होंने टीचिंग बहुत पहले ही छोड़ दी और अपना पूरा ध्यान अपने परिवार पर ही देती है।


क्या करता है इमरान हाशमी का बेटा

इमरान हाशमी और परवीन शाहनी का एक बेटा है, जिसका नाम अयान हाशमी है, आयन का जन्म 2010 में हुआ था। अयान हाशमी अभी अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर रहे हैं, हालांकि वे मुंबई के किस स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी कर रहें है, इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। अयान हाशमी जब महज 3 साल के थे, उन्हें कैंसर हो गया था, जिससे इमरान हाशमी और परवीन शाहनी बुरी तरह टूट गए थे। बता दें कि साल 2014 में जब अयान महज 3 साल के थे, तब उन्हें विल्म्स ट्यूमर (Wilms Tumor) किडनी कैंसर हुआ था। इसके बाद करीब 5 साल तक चले लंबे इलाज, ऑपरेशन और कीमोथेरेपी के बाद साल 2019 में वे पूरी तरह से कैंसर से ठीक हो गए। इमरान हाशमी ने 'द किस ऑफ लाइफ' (The Kiss of Life) नाम की एक किताब भी लिखी है, जो बेटे अयान की कैंसर जर्नी पर आधारित है।




Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story