TRENDING TAGS :
Esha Gupta On Premanand ji Maharaj: क्या सच में खराब है प्रेमानंद जी की तबीयत? ईशा गुप्ता ने बताया
Esha Gupta On Premanand ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज की हेल्थ को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रहीं हैं, वहीं अब अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने उनकी हेल्थ अपडेट दी है।
Esha Gupta On Premanand ji Maharaj
Esha Gupta On Premanand ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज की पदयात्रा और भक्तों के साथ होने वाली निजी भेंट बीते कुछ दिनों से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी, इसका कारण महाराज जी की स्वास्थ्य समस्याएं बताई जा रही हैं, वहीं अब सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य से जुड़ी तरह-तरह की अफवाहें फैल रहीं हैं, जिस वजह से उनके भक्तों को उनकी सेहत की चिंता हो रही है, लेकिन अब बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने प्रेमानंद महाराज जी का लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है, आइए जानते हैं ईशा गुप्ता ने क्या कहा।
ईशा गुप्ता ने बताया कैसी है प्रेमानंद महाराज की तबियत
प्रेमानंद जी महाराज की सेहत को लेकर तमाम तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैलने लगीं हैं, जिसे देख बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता से रहा नहीं गया, और वो प्रेमानंद महाराज जी की तबियत को लेकर उड़ रहीं अफवाहों पर भड़क गईं और साथ ही उन्होंने महाराज की हेल्थ से जुड़ी जानकारी भी दी।
ईशा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी, उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट की स्टोरी में एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "राधे राधे। एक अपडेट। प्रेमानंद जी बिल्कुल स्वस्थ हैं और एकांत में विश्राम कर रहे हैं। कृपया झूठी और नकारात्मक खबरें फैलाना बंद करें। उनके सभी अनुयायियों से निवेदन है कि वो अपनी रोजाना की साधना जारी रखें और सभी के लिए प्रार्थना करें। राधे राधे।" ईशा गुप्ता द्वारा दी गई इस जानकारी के बाद भक्त राहत की सांस ले रहें हैं।
प्रेमानंद महाराज का वीडियो चर्चा में
प्रेमानंद महाराज का एक नया वीडियो सामने आया था, जिसकी वजह से भक्तों की चिंता काफी बढ़ गई थी, उस वीडियो में प्रेमानंद महाराज जी ने कहा था, "बिल्कुल चिंता न करें. हम मिलें न मिलें, हम बोलें न बोलें, लेकिन हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। हम चाहते हैं कि सबको श्री जी की कृपा मिलती रहे और सब उनके चरणों तक पहुंचे, मैं सामने आऊं या ना आऊं, इस बात की चिंता बिल्कुन नहीं करनी कि मेरा उत्थान कैसे होगा। मैं बिना बोले ही आपके दिमाग में हूं, तुम वही सब करोगे जो गुरुदेव कहेंगे।"


