Mr Faisu जल्द बनेंगे दूल्हा, खुद किया खुलासा, इस एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट

Mr Faisu Wedding: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर मिस्टर फ़ैजू जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, उन्होंने खुद अपनी शादी के बारे में खुलासा किया है।

Shivani Tiwari
Published on: 9 May 2026 9:41 PM IST
Mr Faisu Wedding
X

Mr Faisu Wedding (Photo- Social Media)

Mr Faisu Wedding: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और एक्टर फैसल शेख यानी कि मिस्टर फैजू लगातार चर्चाओं में बनें रहते हैं, उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट पर अपनी नजरें गड़ाए बैठी रहती है। पिछले काफी समय से खबरें आ रहीं हैं, मिस्टर फ़ैजू शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, जिसे सुन उनके फैंस बेहद एक्साइटेड भी हैं और अब जाकर मिस्टर फ़ैजू ने खुद अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है, जी हां! उन्होंने खुद बताया कि वे कब शादी करेंगे।

मिस्टर फ़ैजू की कब होगी शादी

पिछले काफी समय से मिस्टर फ़ैजू की शादी से जुड़ी जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक वे जुलाई महीने में निकाह कर सकते हैं, लेकिन अब मिस्टर फ़ैजू ने खुद सच से पर्दा उठा दिया। जी हां! इन्फ्लूएंसर ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी जुलाई में शादी को लेकर जो खबरें आ रहीं हैं, वो सिर्फ अफवाहें हैं, हालांकि उन्होंने साथ में ये जरूर बता दिया कि वे शादी कब करेंगे।

फैसल शेख ने भले ही शादी की खबरों को अफवाह करार कर दिया, लेकिन उन्होंने बताया कि वे 2026 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फ़ैसल शेख ने कहा, "ये खबर कहां से आ रही है, जुलाई में निकाह की खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है, हालांकि 2026 में शादी जरूर होगी, 100% मैं इस साल शादी कर लूंगा।" मिस्टर फ़ैजू के इस बयान से फैंस एक्साइटेड हो गए हैं और अब उनका सिर्फ यही सवाल है कि आखिर मिस्टर फ़ैजू शादी किससे करेंगे।

इस एक्ट्रेस को कर चुके हैं डेट

मिस्टर फ़ैजू का नाम जानी मानी अभिनेत्री जन्नत ज़ुबैर के साथ जुड़ चुका है, दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर इनका रिश्ता टूट गया, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा था। जन्नत और मिस्टर फ़ैजू का रिश्ता क्यों टूटा इसके बारे में कुछ खुलासा नहीं हो पाया।

मिस्टर फ़ैजू वर्कफ्रंट

फैसल शेख को आखिरी बार "the 50" रियलिटी शो में देखा गया था, वे फिनाले तक अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए थे, लेकिन शो की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए थे। अब चर्चाएं हैं कि फ़ैजू बिग बॉस का हिस्सा बन सकते हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story