TRENDING TAGS :
Farah Khan Video: फराह खान पर ड्रग्स गैंग को सपोर्ट करने का लगा आरोप? वायरल हुआ वीडियो, जाने सच
Farah Khan Viral Video: फराह खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वो नशे में हैं, चलिए जानते हैं इसके बारे में
Farah Khan Viral Video (Image Credit- Social Media)
Farah Khan Video: फराह खान जोकि कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और अब यूट्यूबर भी बन चुकी है। वो सेलेब्स के घर जाकर अपने सैफ के साथ नए-नए डिश ट्राई करती हैं। जिसकी वजह से फराह खान अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। फराह खान ने हालहि में दावा किया कि उन्होंने जितना यूट्यूब से कमाई की है। उससे पहले उन्होंने इससे ज्यादा कमाई अपने अन्य काम के माध्यम से नहीं किया है। इन सबके बीच फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उनको नेटिजन्स द्वारा ट्रोल किया जा रहा है। चलिए जानते हैं इस वीडियो की सच्चाई
फराह खान पर लगा नशा करने का आरोप वीडियो वायरल (Farah Khan Viral Video)-
फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे कि फराह खान का वायरल हो रहा ये वीडियो उनके किसी शो का नहीं है। बल्कि पब्लिक प्लेस का है। जिसमें फराह खान को उनकी टीम द्वारा बचाते हुए ले जाया जा रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि फराह खान पर ड्रग गैंग को सपोर्ट करने का आरोप, सुशांत सिंह राजपूत का केस फिर से चर्चाओं में, जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
बता दे कि फराह खान के वायरल वीडियो में जो दावा किया जा रहा है, वो पूरी तरह से झूठ है। क्योंकि फराह खान का ये वीडियो उस समय का है, जब वो उनकी टीम उनको भीड़ से बचाती हुई लेकर जा रही थी। सिर्फ फराह खान का ही हाथ पकड़कर ही उनकी टीम नहीं ले जा रही है, बल्कि उनके टीम के अन्य सदस्य भी एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। और फराह खान कैमरे में देखकर सर हिलाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो के वायरल होने पर जहाँ कुछ यूजर उनको ट्रोल कर रहे हैं। तो वहीं कुछ यूजर उनको सपोर्ट भी कर रहे हैं।


