Malamaal Weekly 2: मालामाल वीकली 2 में होगा मनोरंजन का भरपूर डोज, इन दो एक्टर्स की हुई एंट्री

Malamaal Weekly 2: मालामाल वीकली 2 में इंडस्ट्री के दो बेहतरीन कलाकारों की एंट्री हो चुकी है, आइए जानते हैं, उनके नाम।

Shivani Tiwari
Published on: 16 Aug 2026 2:19 PM IST
Malamaal Weekly 2
X

Malamaal Weekly 2

Malamaal Weekly 2: हिट कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली के सीक्वल पर मुहर लग चुकी है, जी हां! मेकर्स द्वारा "मालामाल वीकली 2" का ऑफिशियल तौर पर ऐलान कर दिया गया है और बीते दिन फिल्म की स्टार कास्ट से भी पर्दा उठा दिया गया था। वहीं, अब इस फिल्म की टीम में दो अन्य किरदारों की एंट्री भी हो चुकी है, जिससे यकीनन फिल्म में मनोरंजन का डोज दोगुना होने वाला है, आइए जानते हैं किन दो एक्टर्स ने फिल्म की टीम को ज्वाइन कर लिया है।

मालामाल वीकली में इन दो एक्टर्स की एंट्री

साल 2006 में आई हिट कॉमेडी फिल्म ‘मालामाल वीकली’ के सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है, और फिल्म से जुड़ी लगातार नई अपडेट भी सामने आ रही है। बता दें कि बीते दिनों ही खबरें आई थी कि मालामाल वीकली 2 में परेश रावल, राजपाल यादव, रितेश देशमुख, एल्विश यादव, परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शिरोडकर और रवीना टंडन जैसे एक्टर्स नजर आएंगे, वहीं अब इनके अलावा दो बेहतरीन एक्टर्स की भी एंट्री फिल्म में ही गई है।


मालामाल वीकली 2 को लेकर आई लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फरदीन खान और महेश मांजरेकर ने भी फिल्म की कास्ट को ज्वाइन कर लिया है। दोनों ने फिल्म करने के लिए हामी भर दी है। फिल्म का हिस्सा इतने शानदार कलाकार बनें हैं, यकीनन फिल्म में कॉमेडी का डबल डोज दर्शकों को देखने को मिलेगा। बताते चलें कि इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी करेंगे, जो इससे पहले 2024 में आई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का निर्देशन कर चुके हैं। उम्मीद है कि इस फिल्म की शूटिंग नवंबर महीने में शुरू हो सकती है।

मालामाल वीकली में नजर आए थे ये एक्टर्स

मालामाल वीकली फिल्म की गिनती उन क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में होती है, जिसे दर्शक आज भी बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। बता दें कि पहले पार्ट को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था, जिसमें परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख और अरबाज खान जैसे बेहतरीन सितारे नजर आए थे।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story