Kaala Hiran Film: सलमान खान से जुड़े काले हिरण मामले पर बन रही फिल्म, फर्स्ट पोस्टर आउट, देखें

Kaala Hiran Film: सलमान खान के काला हिरण शिकार वाले मामले पर अब एक फिल्म बनने जा रही है, जिसका पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है।

Shivani Tiwari
Published on: 30 May 2026 6:51 PM IST
Kaala Hiran Film
X

Kaala Hiran Film (Photo- Social Media)

Kaala Hiran Film: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर सुर्खियों में छाएं रहते हैं, फिलहाल, इन दिनों वे अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं, जिसे वे नयनतारा संग बना रहें है। वहीं इन सबके बीच, सलमान खान से जुड़ी एक चौंकने वाली खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक उनसे जुड़े काले हिरण शिकार वाले मामले पर फिल्म बनाई जा रही है, जी हां! फिल्ममेकर अमित जानी ने इस फिल्म को बनाने का जिम्मा लिया है, जिसका टाइटल "काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी" है, आज मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिवील कर दिया है।

काला हिरण फिल्म का पहला पोस्टर आउट

फिल्ममेकर अमित जानी ने खुद काला हिरण फिल्म का पहला पोस्टर रिवील करते हुए इसका ऐलान किया। अमित जानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर काला हिरण का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जानी फायरफॉक्स फिल्म्स काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी का पहला पोस्टर रिलीज कर रहा है। फिल्म का टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा।"


काला हिरण फिल्म के सामने आए पोस्टर के बारे में बताएं तो इसमें दो चीजें देखने को मिल रही है, पहली तो एक शख्स जो हूबहू सलमान खान की तरह नजर आ रहा है, हाथों में राइफल लिए निशाना साध रहा है, उसके हाथ में सलमान खान जैसी ब्रेसलेट भी है, वहीं दूसरी चीज यह है कि पोस्टर में किनारे की तरफ वही शख्स कटघरे में खड़ा भी दिखाई दे रहा है। इस फिल्म में ऐलान के बाद से दर्शकों के बीच हलचल मच गई है और उनके तरह तरह के रिएक्शन आ रहें हैं।

क्या होगी फिल्म की कहानी

अमित जानी की फिल्म काला हिरण की कहानी साल 1998 में जोधपुर के काकानी गांव में सलमान खान द्वारा काले हिरण के शिकार और इस पूरे मामले की वजह से हुए बवाल के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। सिर्फ यही नहीं! सलमान खान की लॉरेंस बिश्नोई संग दुश्मनी भी दिखाई जाएगी। बता दें कि इस फिल्म को भरत एस श्रीनेत डायरेक्ट कर रहे हैं, फिल्म के कलाकारों से अभी पर्दा नहीं उठा है, फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी 20 जून को मेकर्स द्वारा दी जाएगी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story