Bigg Boss 20 Captain: पहले ही हफ्ते Bigg Boss 20 में बड़ा उलटफेर, ये कंटेस्टेंट बना घर का पहला कैप्टन

Bigg Boss 20 First Captain: बिग बॉस 20 के घर में पहले हफ्ते का कैप्टेंसी टास्क हो चुका है, आइए जानते हैं कि बिग बॉस के घर का पहला कैप्टन कौन बना।

Shivani Tiwari
Published on: 8 Sept 2026 5:35 PM IST (Updated on: 8 Sept 2026 5:36 PM IST)
Bigg Boss 20 First Captain
X

Bigg Boss 20 First Captain

Bigg Boss 20 First Captain: बिग बॉस 20 का शानदार आगाज 6 सितंबर को हुआ, इस बार भी शो में एक से एक शानदार कंटेस्टेंट्स को कास्ट किया गया है, जो दर्शकों का फुल मनोरंजन कर रहें हैं, और साथ ही खूब कंटेंट भी दे रहें हैं। पहले ही दिन से बिग बॉस के घर में झगड़ा देखने को मिला, वहीं अब बिग बॉस के पहले कैप्टन (Bigg Boss 20 Captain) से जुड़ी अपडेट भी मिल गई है, जी हां! आइए जानते हैं कि बिग बॉस के घर का पहला कैप्टन कौन होगा।

बिग बॉस 20 का पहला कैप्टन कौन?

बिग बॉस (Bigg Boss 20) के घर में पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल शुरू हो गया है, अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच जबरदस्त बहसबाजी हुई, इसी बीच बिग बॉस के घर को उसका पहला कैप्टन भी मिल गया है, जिस कंटेस्टेंट ने कैप्टेंसी टास्क जीता है, उसका नाम सुन दर्शक खुशी से उछल पड़ेंगे।


बता दें कि कैप्टेंसी की रेस में तीन कंटेस्टेंट्स थे, गुल्लू, आसिफ खान और युंग डीएसए, अब इन तीनों में से जिस खिलाड़ी ने कैप्टेंसी टास्क जीता वो गुल्लू हैं। जी हां! गुल्लू ने बाजी मार ली है, और अब पहले हफ्ते घर की कमान उनके हाथ होने वाली है, देखना होगा कि कैप्टन बनकर गुल्लू (Gullu BB20) किस तरह घर में हुकुम चलाएंगे।

बताते चलें कि गुल्लू (Gullu) को बिग बॉस 20 का सबसे मजबूत खिलाड़ी माना जा रहा है, वे इससे पहले तीन रियलिटी शोज जीत चुके हैं, बिग बॉस उनका चौथा रियलिटी शो है, यहां तक कि सलमान खान ने खुद मंच पर कहा था कि गुल्लू को विनर मटेरियल कहा था। गुल्लू को उनके फैंस का भी तगड़ा सपोर्ट है, वोटिंग के मामले में भी गुल्लू की पकड़ बेहद मजबूत होगी, ऐसे में गुल्लू बिग बॉस के फिनाले (Bigg Boss 20 Promo) तक जा सकते हैं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story