TRENDING TAGS :
Ranveer Singh Banned: रणवीर सिंह को बैन करने की खबरें निकली झूठी, अशोक पंडित ने बताई सच्चाई
Ranveer Singh Banned : बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को एफडब्लूआईसीई द्वारा बैन कर दिया गया है, जानिए इस खबर में कितनी सच्चाई है
Has Ranveer Singh Banned By FWICE (Image Credit- Social Media)
Ranveer Singh Banned: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बारे में ऐसी खबरें लागातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि उनको FWICE द्वारा बैन कर दिया गया है। ये खबरें उस समय से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। जिस समय से FWICE द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। और उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि Ranveer Singh को बैन किया जा रहा है। जिसके बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फिल्मी करियर के खत्म होने तक की खबरें सामने आने लगी। इन सब मुद्दों पर FWICE का एक आधिकारिक बयान सामने आया है। चलिए जानते हैं क्या कहा FWICE के सदस्य अशोक पंडित ने Ranveer Singh के बैन होने वाली खबरों पर
क्या वास्तव में रणवीर सिंह को बैन कर दिया गया है (Has Ranveer Singh Banned By FWICE)-
सोमवार को FWICE ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म Don 3 को फिल्म की शूटिंग शुरू होने से कुछ समय पहले छोड़े जाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फरहान अख्तर द्वारा इस बात की शिकायत की जाने के बाद ये प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया। यही नहीं FWICE ने ये भी बताया कि उन्होंने पहले Ranveer Singh को नोटिस भी जारी किया था। लेकिन उनकी तरफ से किसी प्रकास का रिएक्शन नहीं आया था। जिसके बाद अब जाकर उन्होंने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है।
इसके साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के आयोजन के घोषणा के बाद Ranveer Singh की टीम का स्टेटमेंट आया कि FWICE इस मुद्दे में ना पड़े क्योंकि ये उनका मामला नहीं है। इस प्रेंस कॉन्फ्रेंस में फरहान अख्तर भी लंदन से डिजिटल रूप में शामिल हुए। जिसमें FWICE ने Ranveer Singh पर बैन लगाने की घोषणा की थी। क्योंकि Don 3 के अचानक से रूक जाने की वजह से फिल्म निर्माताओं समेत इससे जुड़े लोगों को नुकसान का सामना करना पड़ा है।
जिसके बाद Ranveer Singh के बैन होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। तो वहीं अब जाकर FWICE के सदस्य अशोक पंडित ने इसपर जानकारी साझा की है। FWICE के चीफ एडवाइज़र Ashoke Pandit ने Ranveer Singh को लेकर चल रहे Don 3 विवाद पर सफाई दी है। ETimes से बातचीत में उन्होंने कहा कि FWICE कोई कोर्ट नहीं है, इसलिए वह किसी पर आधिकारिक बैन नहीं लगा सकता। हालांकि, फेडरेशन ने 30 अलग-अलग क्राफ्ट्स से जुड़े सदस्यों को Ranveer Singh के साथ काम न करने का non-cooperation directive जारी किया है, जब तक मामला सुलझ नहीं जाता। Ashoke Pandit ने यह भी खुलासा किया कि मामला सार्वजनिक होने से पहलेICE ने Ranveer Singh को बातचीत के लिए तीन बार बुलाया था।


