Jailer 2 Cast: रजनीकांत की जेलर 2 में गंदी बात की इस हॉट हसीना की एंट्री

Rajnikhant Jailer 2 Cast: रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में गंदी बात फेम एडिन रोज की एंट्री हो चुकी है।

Shivani Tiwari
Published on: 19 May 2026 10:58 PM IST
Rajnikhant Jailer 2 Cast
X

Rajnikhant Jailer 2 Cast

Rajnikhant Jailer 2 Cast: साउथ मेगास्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर 2 को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़ी लगातार कोई न कोई अपडेट सामने आ रही है, जिसे सुन फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं, फिल्म से जुड़ी हर छोटी बड़ी अपडेट पर फैंस नजरें गड़ाए बैठे हैं, वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक और इंट्रेस्टिंग अपडेट सामने आ गई है, जी हां! दरअसल इस फिल्म में गंदी बात और बिग बॉस 18 में नजर आ चुकीं हॉट हसीना की एंट्री हो चुकी है, जिनका नाम एडिन रोज है।

एडिन रोज नजर आएंगी जेलर 2 में

बिग बॉस 18 का हिस्सा बनकर सुर्खियों में आईं एडिन रोज के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, उनकी एंट्री रजनीकांत की धमाकेदार फिल्म जेलर 2 में हो गई है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एडिन रोज का रोल फिल्म में बेहद खास और महत्वपूर्ण होगा। एडिन रोज इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद एक्साइटेड हैं, उन्होंने खुद अपनी खुशी जाहिर की है।

जेलर 2 का पहला सिंगल कब होगा रिलीज

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 को लेकर जबरदस्त उत्साह है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जेलर 2 का पहला सिंगल मेकर्स जून के फर्स्ट वीक में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहें हैं, हालांकि अब तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन खबरें हैं कि जून के फर्स्ट वीक में फैंस को जेलर 2 के मेकर्स की तरफ से सरप्राइज़ मिल सकता है।

कब रिलीज होगी फिल्म जेलर 2

रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म जेलर 2 में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, नागार्जुन अक्किनेनी और बालकृष्ण जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। मिथुन चक्रवर्ती इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहें हैं, वहीं विद्या बालन फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की बेटी के रोल में नजर आएंगी। जेलर 2 को नेल्सन दिलीप कुमार ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में कई जाने माने स्टार का कैमियो भी होगा। जेलर 2 की ऑफशियल रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है, हालांकि चर्चाएं हैं कि फिल्म 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story