Ganesh Dust To Stardust Trailer: गणेश आचार्य की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी कोरियोग्राफर के संघर्ष की कहानी

Ganesh Dust To Stardust Trailer: गणेश आचार्य की बायोपिक 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है, जिसे खूब सराहना मिल रही है।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Oct 2026 6:30 PM IST
Ganesh Dust To Stardust Trailer
X

Ganesh Dust To Stardust Trailer

Ganesh Dust To Stardust Trailer: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर फिल्म बनाई जा रही है, जिसका टाइटल "गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट" है, रविवार को इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। गणेश आचार्य की बायोपिक 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' के ट्रेलर में उनके संघर्ष की कहानी देखने को मिल रही है, आइए आपको भी एक झलक दिखाते हैं।

गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने गणेश आचार्य की बायोपिक "गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट" का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, उन्होंने ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मास्टर जी और मेरा साथ बहुत पुराना है, मुझे आज भी याद है कोरियोग्राफर के रूप में उनका पहला गाना मेरे साथ था। और आज अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, इससे मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है। एक छोटी सी शुरुआत से लेकर आज यहां तक पहुंचने का उनका सफर, यही कहानी है गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट की। और सबसे खास बात यह है कि ये उनकी अपनी कहानी है, बहुत खुशी हो रही है, इसका ट्रेलर आपके साथ शेयर करते हुए, बहुत सारा प्यार और शुभकानाएं मेरे दोस्त।"

गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट फिल्म के ट्रेलर में डांस सीक्वेंस के साथ उनके फिल्मी सफर की कई झलकियां देखने को मिलती हैं। फिल्म का ट्रेलर बेहद इमोशनल कर देने वाला है, क्योंकि इसमें गणेश आचार्य के पिता के निधन से लेकर गरीबी, और छोटी सी उम्र में ही परिवार को संभालने की उनकी जर्नी दिखाई गई है। बता दें कि।गणेश आचार्य ने खुद इस फिल्म को निर्देशित किया है और फिल्म की कहानी भी उन्होंने खुद लिखी है। इसके अलावा स्क्रीनप्ले और डायलॉग दिगांगना सूर्यवंशी और गणेश आचार्य के हैं।

गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट स्टार कास्ट

गणेश आचार्य के जीवन पर आधारित फिल्म गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट में शिवांशु सोनी, आलोक शॉ, सुकन्या कलां और साक्षी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 11 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसे V2S प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट LLP द्वारा प्रस्तुत, जबकि सौंदर्या ने प्रोड्यूस किया है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story