Gaurav Khanna: गौरव खन्ना को मिला एकता कपूर का प्रोजेक्ट, इस एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस

Gaurav Khanna New Project: बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है, आइए जानते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 13 Aug 2026 4:35 PM IST
Gaurav Khanna: गौरव खन्ना को मिला एकता कपूर का प्रोजेक्ट, इस एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस
X

Gaurav Khanna New Show: बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनें हुए हैं, उनके सुर्खियों में आने की वजह उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों है, जी हां! एक तरफ वे खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ रहें हैं और दूसरी तरफ पत्नी संग उनके तलाक की चर्चाएं हैं, सिर्फ चर्चाएं ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी ने तलाक पर पक्की मुहर भी लगा दी है। इन सबके बीच गौरव खन्ना के फैंस के लिए एक शानदार खबर सामने आई है, जो उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है।

गौरव खन्ना के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट

गौरव खन्ना जहां खतरों के खिलाड़ी 15 के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहें हैं, वहीं उनके एक और अपकमिंग प्रोजेक्ट से जुड़ी अपडेट मिल गई है। गौरव खन्ना के हाथ एकता कपूर का शो लगा है, जी हां! गौरव खन्ना एकता कपूर के अपकमिंग शो में लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एकता कपूर जल्द ही स्टार प्लस पर अपना नया शो लेकर आने वालीं हैं, जिसमें गौरव खन्ना बतौर लीड नजर आ सकते हैं, वहीं शो के लिए लीड हीरोइन को भी फाइनल कर लिया गया है, गौरव खन्ना के ऑपोजिट टीवी की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा आर्या नजर आ सकतीं हैं। गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के साथ मेकर्स की बातचीत चल रही है और सब कुछ ठीक रहा तो ये दोनों एकता कपूर के सीरियल में एक साथ पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे। हालांकि शो का नाम क्या होगा, कहानी क्या होने वाली है और ये शो शुरू कब होगा, इससे जुड़ी डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ रहें गौरव खन्ना

गौरव खन्ना स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ रहें हैं, उन्हें लेकर अच्छी खासी कंट्रोवर्सी भी हो रही है, क्योंकि शगुन शर्मा ने गौरव खन्ना पर बुलि करने का आरोप लगाया था। हालांकि शो के एपिसोड देखने के बाद दर्शक उल्टा शगुन शर्मा को ही ट्रोल कर रहें हैं। वहीं दूसरी तरफ गौरव खन्ना की निजी जिंदगी में भूचाल मचा हुआ है, उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला ने तलाक का ऐलान कर दिया है, आकांक्षा ने कहा कि तलाक की प्रक्रिया शुरू हो गई है, बस हमें साइन करना है, वहीं गौरव खन्ना ने अब तक तलाक पर कुछ प्रतिक्रिया नहीं दी है, उन्होंने आकांक्षा चमोला की लॉकअप की जर्नी के दौरान बस इतना कहा था कि आकांक्षा मेरी पत्नी है और मैं उससे प्यार करता हूं।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story