TRENDING TAGS :
Gaurav Khanna के नए शो का टीजर आउट, Shraddha Arya संग कमाल की दिखी केमिस्ट्री
Gaurav Khanna-Shraddha Arya Show: गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के अपकमिंग शो का पहला प्रोमो सामने आ चुका है, आइए दिखाते हैं।
Gaurav Khanna And Shraddha Arya New Show
Gaurav Khanna-Shraddha Arya Show: अभिनेता गौरव खन्ना पिछले काफी समय से अपने आने वाले नए शो को लेकर चर्चाओं में हैं, हालांकि शो से जुड़ी बहुत अधिक डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन इतनी जरूर जानकारी हाथ लगी है कि गौरव खन्ना के ऑपोजिट नए शो में अभिनेत्री श्रद्धा आर्या नजर आएंगी, वहीं अब इतने लंबे इंतजार के बाद गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के अपकमिंग शो का पहला टीजर सामने आ गया है, जिसमें दोनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं।
गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या का नया शो (Gaurav Khanna And Shraddha Arya New Show)
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो को एकता कपूर (Ekta Kapoor) बना रहीं हैं, जो स्टार प्लस पर दस्तक देगा। शो से जुड़ी अपडेट पर फैंस नजरें गड़ाए बैठे हैं और अब जाकर शो का पहला टीज़र जारी कर दिया गया है, जी हां! स्टार प्लस के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पेज पर गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के अपकमिंग शो का प्रोमो (Star Plus New Show Promo) जारी किया गया है।
गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो के प्रोमो के बारे में बताएं तो इसमें गौरव खन्ना कार से अपनी धमाकेदार एंट्री लेते हैं, उन्हें देख मीडिया उनके पीछे पड़ जाती है, तभी श्रद्धा आर्या की दूसरी कार से एंट्री होती है, श्रद्धा आर्या को देख मीडिया दोनों से सवाल करती है कि शो का नाम क्या है, लेकिन गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या दोनों ही कुछ नहीं बताते हैं और बस मुस्कुराते हुए पोज देते रहते हैं। सामने आए इस प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है और साथ ही शो को लेकर चर्चा भी तेज हो गई है। पहला प्रोमो सामने आ चुका है, अब देखना होगा कि मेकर्स द्वारा शो के नाम का ऐलान कब किया जाएगा। फिलहाल, कमेंट बॉक्स में फैंस गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।


