Gauri Spratt Religion: गौरी स्प्रैट किस धर्म को हैं मानती? आमिर खान से उम्र में इतनी छोटी, टूट चुकी है पहली शादी

Gauri Spratt Religion: आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग सात फेरे लेने वाले हैं, चलिए इसी बीच हम आपको बताते हैं कि गौरी स्प्रैट किस धर्म को फॉलो करतीं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 3 Jun 2026 5:54 PM IST
Gauri Spratt Religion
X

Gauri Spratt Religion (Photo- Social Media)

Gauri Spratt Religion: आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं, यह खबर आग की तरह फैल गई है, हालांकि अब तक आमिर खान या फिर उनकी टीम की तरफ से शादी की खबरों पर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बताया जा रहा है कि आमिर खान और गौरी खान अगले महीने यानी कि जुलाई के पहले वीक में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों पर यूजर्स के रिएक्शन भी आने लगें हैं, कुछ तो उन्हें ट्रोल करने में जुट गए, वहीं फैंस उन्हें बधाईयां भी देने लगे। इन सबके बीच चलिए हम आपको बताते हैं कि आमिर खान की होने वालीं दुल्हनिया गौरी स्प्रैट किस धर्म को मानती हैं।

गौरी स्प्रैट किस धर्म को करतीं हैं फॉलो

आमिर खान और गौरी स्प्रैट वैसे तो लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं, लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने के बारे में सोचा है। खबरों की मानें तो दोनों 5 जुलाई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाएंगे। जैसा कि आप सब जानते हैं कि आमिर खान मुस्लिम हैं, लेकिन गौरी स्प्रैट किस धर्म को मानती हैं, इसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है।


गौरी स्प्रैट एंग्लो-इंडियन हैं। वह बेंगलुरु की रहने वाली हैं, गौरी स्प्रैट के पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश मूल की थीं। उनके दादा ब्रिटिश थे जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। गौरी स्प्रैट ईसाई धर्म का पालन करती हैं।

क्या करतीं हैं गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट की पढ़ाई के बारे में बताए तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई ब्लू माउंटेन स्कूल से की और इसके बाद लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में एफडीए (फाउंडेशन डिग्री इन आर्ट्स) किया है। गौरी एक आंत्रप्रन्योर हैं जो हेयरड्रेसिंग बिजनेस चलाती हैं और साथ ही आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में भी काम करती हैं।


आमिर खान और गौरी स्प्रैट के उम्र में कितना अंतर

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की उम्र में 14 सालों का अंतर है, जी हां! आमिर खान 60 साल के हैं, जबकि गौरी स्प्रैट 46 साल की हैं। गौरी स्प्रैट की आमिर खान संग दूसरी शादी है, बता दें कि गौरी स्प्रैट की पहली शादी से एक बेटा भी है, जो अभी 6 साल का है। गौरी स्प्रैट के पहले पति के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story