TRENDING TAGS :
G.D. Naidu Day 1 Collection: पहले दिन बुरी तरह पिटी माधवन की GDN, जानिए हिट या फ्लॉप
G.D. Naidu Day 1 Collection: अभिनेता आर माधवन की फिल्म जी.डी. नायडू (G.D. Naidu) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, आइए जानते हैं, फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन।
G.D. Naidu Day 1 Collection (Photo- Social Media)
G.D. Naidu Day 1 Collection: अभिनेता आर माधवन अपनी फिल्म जी.डी. नायडू (G.D. Naidu) को लेकर सुर्खियों में बनें हुए थे, फिल्म 7 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई और रिलीज होते ही यह थिएटर्स में छा गई है और दर्शक खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। दर्शकों ने इस फिल्म को मस्ट वॉच बताया है और एक्टिंग के साथ-साथ कहानी की भी तारीफ की है। हालांकि फिल्म को मिले पॉजिटिव प्रतिक्रिया के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाई, आइए जानते हैं ओपनिंग डे पर इस फिल्म का क्या हाल रहा।
जी.डी. नायडू डे 1 कलेक्शन
आर माधवन की फिल्म 'G.D.N.' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई, भले ही दर्शकों से फिल्म को बेहतरीन रिस्पांस मिला और आर माधवन की एक्टिंग की खूब वाहवाही हुई, लेकिन इसके बावजूद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। जी हां! फिल्म पहले दिन 1 करोड़ तक भी नहीं पहुंचीं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस फिल्म ने लगभग 59 लाख रुपए का कुल (ग्रॉस) कलेक्शन किया है, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत हुई, अब देखना होगा कि दूसरे दिन फिल्म का क्या हाल होता है।
फिल्म जी.डी. नायडू की कहानी
फिल्म जी.डी. नायडू में आर माधवन जी.डी. नायडू के किरदार में नजर आ रहें हैं, बता दें कि जी.डी. नायडू एक बायोपिक है, जिसकी कहानी जी.डी. नायडू नाम के साइंटिस्ट पर आधारित है। जीडी नायडू का पूरा नाम गोपालस्वामी दोरैस्वामी नायडू था, उन्हें भारत का एडिसन भी कहा जाता था। जी.डी. नायडू का जन्म 23 मार्च, 1893 के दिन कोयंबटूर में हुआ था, वहीं 4 जनवरी 1974 के दिन उनका निधन हो गया था। जी.डी. नायडू ने इंडिया का पहला स्वदेशी इलेक्ट्रिक मोटर, पेट्रोल इंजन, टिकट मशीन्स और कई कृषि आविष्कारों का निर्माण किया था। इस फिल्म में उनकी इन्हीं उपलब्धियों को दिखाया गया है। बताते चलें कि इस फिल्म में आर माधवन के साथ सत्यराज, दुशारा विजयन, प्रियामणि (Priyamani), जयराम (Jayaram) और योगी बाबू (Yogi Babu) भी नजर आ रहें हैं।


