Golmaal 5 के लिए क्या Akshay Kumar ने लिया, Ajay Devgn से ज्यादा फीस, जानिए

Golmaal 5 Akshay Kumar Fees: गोलमाल 5 में हुई अक्षय कुमार की वापसी, क्या उन्होंने चार्ज किया है अजय देवगन से ज्यादा फीस, जानिए

Shikha Tiwari
Published on: 16 May 2026 1:55 PM IST (Updated on: 16 May 2026 10:39 PM IST)
Golmaal 5 Star Cast Fees Akshay Kumar
X

Golmaal 5 Cast Fees Akshay Kumar And Ajay Devgn Fees (Image Credit-Social Media) 

Golmaal 5 Cast Fees: गोलमाल फ्रेंचाइजी की अबतक कुल 4 फिल्में आ चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी द्वारा किया गया है। अब जाकर रोहित शेट्टी एक बार फिर से गोलमाल 5 के माध्यम से वापसी करने जा रहे हैं। बता दे कि Golmaal 5 में इस बार अक्षय कुमार की वापसी होगी। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन किरदार में नजर आएंगे। जबसे दर्शकों को पता चला कि Golmaal 5 में Akshay Kumar नजर आएंगे। तबसे दर्शक Golmaal 5 के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। तो वहीं कल से खबरें आ रही हैं कि Golmaal 5 करने के लिए अक्षय कुमार ने अजय देवगन से ज्यादा फीस ली है। चलिए जानते हैं इस खबर में कितनी सच्चाई है।

क्या गोलमाल 5 के लिए अक्षय कुमार ने लिया अजय देवगन से ज्यादा फीस (Is Akshay Kumar Charge More Than Ajay Devgn In Golmaal 5)-

गोलमाल 5 में अक्षय कुमार ने अजय देवगन से ज्यादा फीस लिया है। इसपर बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, गोलमाल 5 से जुड़े विज्ञापनों और पारिश्रामिक, विशेष रूप से अक्षय कुमार की फीस को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। प्रवक्ता ने कहा है कि स्पष्ट रूप से ये दावे पूरी तरह से निराधार, गलत और केवल अटकलों पर आधारित हैं।

रिपोर्ट कि माने तो, “फिल्म के विज्ञापन गोपनीय हैं और परियोजना से जुड़े किसी भी पक्ष द्वारा इन्हें सार्वजनिक रूप से प्रकट नहीं किया जाता है। वर्तमान में बताई जा रही कोई भी संख्या, आंकड़े या वित्तीय जानकारी पूरी तरह से अफवाहें और असत्य हैं। हम यह फिल्म आप सभी के लिए बहुत प्यार से बना रहे हैं। हम आपसे इस यात्रा में केवल सहयोग का अनुरोध करते हैं।”

गोलमाल 5 स्टार कास्ट (Golmaal 5 Star Cast)-

गोलमाल 5 में अक्षय कुमार के अलावा, इसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपदे, शरमन जोशी, कुणाल खेमू और अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग पर काम शुरू हो गया है। तो वहीं फिल्म कब रिलीज होगी इसपर अभी तक किसी प्रकार का अपडेट सामने नहीं आया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story