S. Venkitaramanan कौन थे? जिनसे प्रेरित है Governor Movie में मनोज बाजपेयी का किरदार

Who Was S. Venkitaramanan Governor Movie Based: मनोज बाजपेयी की फिल्म गवर्नर का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है, जानिए कौन थे एस वेंकिटरमनन जिनपर आधारित है फिल्म

Shikha Tiwari
Published on: 27 May 2026 1:56 PM IST
S. Venkitaramanan Biography
X
Who Was S. Venkitaramanan Governor Movie Manoj Bajpayee Role Based On (Image Credit-Social Media)

Governor Movie Manoj Bajpayee Role Based: मनोज बाजपेयी की नई फिल्म गवर्नर का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। कि आखिरकार Governor Movie में मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने जिस भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का किरदार निभाया है, जिन्होंने 1991 के दशक में भारत को आर्थिक संकट से उभारा था। आखिर वो कौन थे। बता दे कि Governor Movie में मनोज बाजपेयी ने आरबीआई के गवर्नर का किरदार निभाया है। उनका नाम फिल्म में ए.रामनन है। लेकिन वास्तविक जीवन में उनका ये किरदार आरबीआई के गवर्नर S. Venkitaramanan से प्रेरित बताया जा रहा है। चलिए जानते हैं कौन थे S. Venkitaramanan जिन्होंने भारत की आर्थिक स्थिति में सुधार किया था।

गवर्नर मूवी में मनोज बाजपेयी ने निभाया एस. वेंकिटारमनन का किरदार कौन थे ( Who Was S. Venkitaramanan Governor Movie Manoj Bajpayee Character Based On)-

गवर्नर मूवी द साइलेंट सेवियर जोकि 1991 में भारत के गंभीर वित्तीय संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार में हैं। जो एक ऐसे गुमनाम हीरों की भूमिका निभा रहे हैं। जिन्होंने भारत को उस समय इस गंभीर वित्तीय संकट से उभारा था। फिल्म में मनोज बाजपेयी के कैरेक्टर का नाम भले ही फिल्म में ए.रामनन हो लेकिन वास्तवित जीवन में ये गुमनाम हीरो S. Venkitaramanan थे। जो 1991 के समय भारतीयर रिजर्व बैंक के गवर्नर थे। इसलिए कहा जा रहा है कि गवर्नर मूवी की कहानी S. Venkitaramanan के कैरेक्टर से प्रेरित है।

भारतीय रिज़र्व बैंक को 1990 के भुगतान संतुलन संकट , उसके बाद के आर्थिक सुधारों और हर्षद मेहता घोटाले के महत्वपूर्ण वर्षों से उबारने वाले एस वेंकिटारमनन जिनका जन्म 28 जनवरी 1931 में नागरकोइल में हुआ था। S. Venkitaramanan एक भारतीय सिविल सेवक और अर्थशास्त्री थे। आरबीआई के गवर्नर बनने से पहले S. Venkitaramanan 1985 से 1989 तक वित्त मंत्रालय में वित्त सचिव के रूप में कार्यरत थे। 1990 से 1992 के बीच भारतीय रिजर्व बैंक के 18वें गवर्नर के रूप में कार्य किया था। आरबीआई गवर्नर के रूप में उनकी तात्कालिक चुनौती अन्य केंद्रीय बैंकों और बहुपक्षीय संस्थानों के साथ मिलकर विदेशी मुद्रा जुटाने के माध्यम से संकट का प्रबंधन करना था। इसके लिए सरकार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए अपने स्वर्ण भंडार को गिरवी रखना पड़ा।



उन्होंने न केवल संकट प्रबंधन में बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में किए गए बाद के सुधारों को लागू करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के स्थिरीकरण कार्यक्रम के तहत रुपये का अवमूल्यन भी शामिल था। 18 नवंबर 2023 में चेन्नई में 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। S. Venkitaramanan की कहानी अब बड़े पर्दे पर मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म गवर्नर द साइलेंट सेवियर के माध्यम से 12 जून 2026 को प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

एस.वेंकिटारमनन के परिवार में कौन-कौन हैं (S. Venkitaramanan Family)-

RBI के पूर्व गवर्नर S. Venkitaramanan के परिवार में उनकी दो बेटियां हैं। जिनका नाम गिरिजा वैद्यनाथन और सुधा वैद्यनाथन हैं। उनकी बेटी गिरिजा एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रह चुकी हैं। और तमिलनाडु की पूर्व मुख्य सचिव के रूप में काम कर चुकी हैं। उनकी बेटी सुधा सार्वजनिक रूप से कम सक्रिय रही हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story