TRENDING TAGS :
Govinda Sunita Love Story: गोविंदा और सुनीता की टूट चुकी थी सगाई,उसके बाद भी सुनीता ने नहीं मानी हार
Govinda And Sunita Ahuja Love Life: बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के रिश्ते की शुरूआत कैसे हुई थी चलिए जानते हैं
Govinda And Sunita Ahuja Love Story (Image Credit-Social Media)
Govinda And Sunita Ahuja Love Story: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा एक समय था, जब इनकी सारी फिल्में सुपरहिट साबित होती थी। दर्शक गोविंदा की फिल्मों को काफी पसंद करते थे। लेकिन आज के दौर में गोविंदा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ उनकी पर्सनल लाइफ में भी काफी उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। जिसके पीछे की वजह उनकी पत्नी और उनका रिश्ता है। गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा लगातार गोविंदा पर आरोप लगा रही हैं कि वो उनको धोखा दे रहे हैं। गोविंदा ने हालहि में अपनी फिल्म अनाउंस की है, इस फिल्म में गोविंदा के साथ जो एक्ट्रेस नजर आ रही हैं। उनके साथ गोविंदा का नाम जोड़ा जा रहा है। जिसपर गोविंदा ने भी अपनी पत्नी सुनीता के आरोपों का जवाब दिया। लेकिन आज हम गोविंदा और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बारे में नहीं बल्कि दोनों की लवस्टोरी के बारे में बात करने जा रहे हैं।
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा की लव-स्टोरी कैसे शुरू हुई (Govinda And Wife Sunita Ahuja Love Story)-
बता दे कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा की लव-स्टोरी की शुरूआत उस समय हुई, जब गोविंदा ने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड में की थी। दोनों की मुलाकात उनके चाचा के माध्यम से हुई थी। दोनों एक साधारण पृष्ठभूमि से संबंध रखते थे। जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ता काफी गहरा हो गया। सुनीता अहूजा और गोविंदा एक-दूसरे को लेटर भेजते थे। एक दिन उनके रिश्ते के बारे में गोविंदा के परिवार को पता चल गया। जिसके बाद गोविंदा और सुनीता अहूजा ने इस रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया और सगाई कर ली।
लेकिन उस समय गोविंदा को लगातार हिट फिल्में मिलती रही। जिसकी वजह से गोविंदा की नजदीकियाँ उनकी को-एक्ट्रेस नीलम के साथ बढ़ने लगी। नीलम को नहीं पता था कि गोविंदा की सगाई हो चुकी है। जिसके बाद गोविंदा और सुनीता की सगाई टूट गई। लेकिन बाद में सुनीता ने गोविंदा से बात की और उनको मना लिया। इसके अलावा गोविंदा और नीलम का रिश्ता इसलिए टूट गया। क्योंकि गोविंदा और नीलम दोनों का बैकग्राउंड काफी अलग था।
गोविंदा और सुनीता ने 11 मार्च 1987 में एक निजी समारोह में विवाह कर लिया। दोनों ने अपनी शादी की खबरों को इंड्रस्टी से छुपाकर रखा। चार साल बाद गोविंदा और सुनीता अहूजा ने सबके सामने अपना रिश्ता स्वीकार किया। और अब जाकर इतने लंबे समय बाद सुनीता अहूजा लगातार गोविंदा पर धोखा देने का आरोप लगा रही हैं। और उनका रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया है।


