Govinda Video: जिस फिल्म निर्माता ने बनाया गोविंदा का करियर, उनके देहांत पर बुरी तरह टूटे एक्टर

Govinda At Pahlaj Nihalani Death Video: बॉलीवुड फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी के निधन के बाद उनके आवास पर पहुँचे गोविंदा रोते हुए आए नजर

Shikha Tiwari
Published on: 4 Jun 2026 4:57 PM IST (Updated on: 4 Jun 2026 4:59 PM IST)
Pahlaj Nihalani Death Govinda Video
X

Govinda Video At Pahlaj Nihalani Death Breaks Down (Image Credit-Social Media)

Govinda Video: गोविंदा आज बॉलीवुड के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। लेकिन उनको इस मुकाम पर पहुँचाने का काम जिस फिल्म निर्माता ने किया था। वो पहलाज निहलानी है। जिन्होंने गोविंदा को अपनी फिल्म इल्जाम के माध्यम से बॉलीवुड में डेब्यू कराया था। आज Pahlaj Nihalani का निधन हो गया है। पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया है। बता दे कि Pahlaj Nihalani के निधन की खबर जैसे ही गोविंदा को पता चली वो उनके अंतिम दर्शक के लिए उनके आवास पर पहुँचे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गोविंदा हुए भावुक पहलाज निहलानी के निधन पर वीडियो वायरल ( Govinda Video Viral At Pahlaj Nihalani Death)-

जिस फिल्म निर्माता ने गोविंदा का बनाया करियर आज उस फिल्म निर्माता का निधन हो गया है। बता दे कि फिल्म निर्माता Pahlaj Nihalani का आज 76 साल की उम्र में लीवर संबंधित बीमारी के चलते निधन हो गया है। Pahlaj Nihalani वो फिल्म निर्माता थे जिन्होंने 1980 और 1990 के दशक में कई सारे अभिनेताओं का करियर बनाया था। जिसमें गोविंदा एक थे। उन्होंने अपनी फिल्म इल्जाम के माध्यम से गोविंदा का फिल्मों में डेब्यू कराया था। आज उनके निधन की खबर जैसे ही गोविंदा को मिली वो वहाँ पर पहुँचे। गोविंदा Pahlaj Nihalani के निधन से टूट गए हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उस वीडियो में गोविंदा के साथ वरूण धवन भी नजर आएं हैं। वो भी काफी मायूस लग रहे थे। दोनों एक-दूसरे के गले मिलते हुए नजर आए। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।



Pahlaj Nihalani के निधन से आज बॉलीवुड में एक अलग-सा खालीपन छा गया है। 10 जनवरी 1950 को जन्मे निहलानी ने फिल्म उद्योग में अपनी यात्रा 1982 की फिल्म हाथकड़ी से शुरू की , जिसमें संजीव कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने अभिनय किया था। अगले तीन दशकों में, उन्होंने इल्ज़ाम , आग ही आग , शोला और शबनम , आंखें जैसे अन्य फिल्मों का निर्माण किया है। यही नहीं वो केंद्रीय प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story