TRENDING TAGS :
Govinda की रूमर्ड गर्लफ्रेंड को उनकी बहू ने घेरा, सरेआम ये क्या कह दिया? देखें
Kashmera Shah New Post: गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह ने उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार पर जमकर हमला बोला है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Kashmera Shah Slams Govinda Girlfriend
Kashmera Shah New Post: गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच की लड़ाई अब पब्लिक हो गई है, जहां गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक बार फिर मीडिया में बयान दिया कि कुछ राक्षस लोग है, जो उनके घर को तोड़ रहें हैं, वहीं इसके बाद कोमल रानी स्वर्णकार भी मैदान में उतर गईं, उन्होंने बीते दिन इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने सुनीता आहूजा को लेकर काफी कुछ कहा, कोमल रानी स्वर्णकार के इस पोस्ट के बाद गोविंदा की बहू कश्मीरा भड़क गईं और अब उन्होंने कोमल रानी स्वर्णकार पर पलटवार किया।
कोमल रानी स्वर्णकार पर भड़की गोविंदा की बहू
बता दें कि बीते दिन ही गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार ने इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक पोस्ट साझा करते हुए सुनीता आहूजा पर तंज कसा, कोमल रानी स्वर्णकार ने सुनीता आहूजा के लिए कहा, "जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगती। पहले से ही टूटे हुए घर में कोई भी कभी भी होम ब्रेकर नहीं हो सकता है। मुझे नहीं लगता कि कोई भी समर्पित पत्नी अपने पति के साथ इतना बुरा बर्ताव कर सकती है।" कोमल के इस पोस्ट ने हंगामा मचा दिया था।
वहीं अब जाकर कोमल रानी स्वर्णकार के इस पोस्ट का करारा जवाब गोविंदा की बहू कश्मीरा शाह ने दिया। कश्मीरा शाह अपने मामा गोविंदा और मामी सुनीता आहूजा की लड़ाई में सुनीता आहूजा के सपोर्ट में खड़ी हैं, वे लगातार सुनीता आहूजा का सपोर्ट कर रहीं हैं, ऐसे में अब कश्मीरा शाह ने मामी सुनीता आहूजा को सपोर्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया, कश्मीरा ने अपनी एक तस्वीर शेयर की और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अपने करियर की शुरुआत से लेकर अब तक, 30 साल और 50 फ़िल्मों में काम करने के बावजूद, मेरे किसी भी को-स्टार को मेरी पर्सनल ज़िंदगी या भावनाओं के बारे में कुछ भी पता नहीं था। मैंने सिर्फ़ एक ही व्यक्ति को सब कुछ बताया, और वह हैं मेरे पति कृष्णा अभिषेक। मैंने काम की जगह पर कभी ऐसे रिश्ते के बारे में नहीं सुना जहां कोई को-स्टार इतनी निजी बातें जानता हो। मैं जानती हूं कि मैं एक मज़बूत महिला हूं और मैंने मज़बूत महिलाओं वाले परिवार में शादी की है। अक्सर हमें बदतमीज़, घमंडी, हावी होने वाली, फोकस्ड या मतलबी कहा जाता है, सिर्फ़ इसलिए क्योंकि हम अपने परिवार का ध्यान रखती हैं, लेकिन यह पहली बार है जब हमें "कातिल" कहा जा रहा है। तो अगर हर मां, पत्नी, बहन, बुआ/मौसी और उनके कुत्तों को उस "एक आदमी" की रक्षा करने के लिए कातिल कहा जाता है जिसे वे प्यार करती हैं - चाहे वह पिता हो, पति हो, भाई हो या कुत्ता - तो ठीक है। मुझे गर्व है कि आप ऐसी महिला हैं सुनीता आहूजा और मैं हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी।"


