Govinda के पिता की एक गलती और बर्बाद हो गया सबकुछ, माँ ने की एक्टर संग शादी

Govinda Father And Mother : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा किसी आम परिवार से नहीं रखते ताल्लुक उनके पिता और माता दोनों थे फिल्म इंड्रस्टी का अहम हिस्सा

Shikha Tiwari
Published on: 25 May 2026 5:00 PM IST
Govinda Father Arun Ahuja Profession
X

Govinda Father Arun Ahuja Profession (Image Credit- Social)

Govinda Family: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। जिसके पीछे की वजह गोविंदा की फिल्में या उनकी प्रोफेशनल लाइफ नहीं है। बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। Govinda काफी दिनों से फिल्मों से दूर है। जिसके बाद उन्होंने राजनीति को ज्वाइन कर लिया। तो वहीं उनकी पत्नी सुनीता अहूजा अक्सर उनपर आरोप लगाती हुई नजर आती हैं। यहाँ तक की गोविंदा को गोली लगने पर भी उन्होंने उनका मजाक बनाया था। तो वहीं Govinda ने कभी इन सबपर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है। आज हम Govinda के बारे में नहीं बल्कि उनके पिता और माता के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके बारे में बहुत कम लोग ही जानते थे।

गोविंदा के पिता कौन थे और क्या करते थे? ( Who Was Govinda Father Arun Ahuja Profession)-

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा किसी आम परिवार से ताल्लुक नहीं रखते हैं। बता दे कि गोविंदा के पिता का नाम अरूण अहूजा था। वो 40 के दशक के एक बेहतरीन एक्टर थे। उन्होंने 1940 से 1980 दशक तक फिल्मों में काम किया है। Govinda के पिता अरूण अहूजा ने लगभग 30 फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने सहायक एक्टर के तौर पर भी कार्य किया है। तो वहीं Govinda के पिता अरूण अहूजा फिल्मों का भी निर्माण करते थे। उनके फिल्म निर्माण करने की आदत ने ही उनके करियर को पूरी तरह से डूबा दिया था। Govinda के पिता अरूण अहूजा ने अपनी फिल्म सेहरा में अपनी सारी कमाई लगा दी थी। और ये उनके करियर की सबसे बड़ी गलती बन गई। क्योंकि उनकी ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। जिसकी वजह से जुहू का घर बेचना पड़ा। और उनका परिवार विरार शिफ्ट हो गया। जिसकी वजह से गोविंदा का बचपन गरीबी में व्यतीत हुआ था।



गोविंदा की माता कौन थीं (Who Was Govinda Mother)-

गोविंदा की माता का नाम निर्मला देवी था। वो हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका और एक एक्ट्रेस थी। 69 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story