Govinda Affairs: कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार जिनके साथ जुड़ा गोविंदा का नाम, पत्नी ने कहा- घटिया

Govinda Cheated His Wife: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा को लेकर इस समय सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है, कि वो अपनी पत्नी को धोखा दे रहे हैं

Shikha Tiwari
Published on: 11 Aug 2026 10:56 AM IST
Govinda Spotted With Komal Rani Swarnkar Affairs
X

Govinda Spotted With Komal Rani Swarnkar Affairs (Image Credit- Social Media)

Govinda Affairs: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में हैं। उनकी पत्नी सुनीता अहूजा हमेशा गोविंदा पर आरोप लगाती हैं कि उन्होंने कई बार उनको धोखा दिया है। लेकिन वो फिर भी उनके साथ हैं, यहीं नहीं सुनीता अहूजा ने गोविंदा के स्टैंडर्ड पर भी सवाल उठाते हुए नजर आई हैं। हालहि में सुनीता अहूजा को लॉक अप 2 में देखा गया। जहाँ पर गोविंदा की बेटी और गोविंदा उनको लेने के लिए लॉक अप में आए थे। यहाँ तक शिल्पा शिंदे ने सुनीता पर आरोप लगाया कि वो अपने पति के ऊपर ये सब आरोप क्यों लगाती है। जिसके बाद दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में भी आया था। तो वहीं गोविंदा का नाम एक बार फिर से एक एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है। उनके साथ उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

गोविंदा का नाम जुड़ा कोमल रानी स्वर्णकर के साथ (Govinda Affair With Komal Rani Swarnkar Photo Viral)-

गोविंदा जिन्होंने हालहि में अपनी एक बॉलीवुड फिल्म की अनाउंसमेंट की है। जिसका टाइटल रूपा रखा गया है। इन सबके बीच गोविंदा को एक एक्ट्रेस के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। गोविंदा जिस एक्ट्रेस के साथ नजर आए वो कोमल रानी स्वर्णकर है। इससे पहले भी गोविंदा के साथ इनका नाम जुड़ चुका है। लेकिन इस बार गोविंदा एयरपोर्ट पर सबके साथ कोमल के साथ स्पॉट हुए हैं।


कोमल रानी स्वर्णकार कौन हैं (Who Is Komal Rani Swarnkar)-

कोमल रानी स्वर्णकार एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं जो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रही हैं। गोविंदा की आगामी फिल्म 'रूपा' से जुड़ने से पहले वे मुख्यधारा के दर्शकों के बीच अपेक्षाकृत अनजान थीं। कोमल हिंदी फिल्म उद्योग में नई हैं, लेकिन खबरों के अनुसार वे उत्तर प्रदेश से हैं। हालांकि, उनके निजी जीवन, शिक्षा और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में विश्वसनीय सार्वजनिक स्रोतों में विस्तृत जानकारी सीमित है। उनकी उम्र भी अभी तक ज्ञात नहीं है। कोमल का गोविंदा के साथ जुड़ाव ही उनके अचानक चर्चा का विषय बनने का मुख्य कारण है। वह दिग्गज अभिनेता गोविंदा के साथ फिल्म 'रूपा' में मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं, जिसे गोविंदा की बड़े पर्दे पर वापसी के हिस्से के रूप में पेश किया जा रहा है।

गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा भड़की गोविंदा पर (Govinda Wife Sunita Ahuja Angry On Govinda)-

तो वहीं इन सबके बीच गोविंदा की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुनीता अहूजा कह रही हैं कि कुछ करना था तो स्टैंडर्ड करता, घटिया स्टैंडर्ड गोविंदा का कोई स्टैंडर्ड ही नहीं है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story