TRENDING TAGS :
Govinda Girlfriend: क्या ये है गोविंदा की गर्लफ्रेंड? एयरपोर्ट पर दिखे साथ, Viral Video देख फैंस हैरान
Govinda Rumoured Girlfriend Komal: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, वहीं अब एक एक्ट्रेस संग उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है।
Govinda Rumoured Girlfriend Komal (Photo- Social Media)
Govinda Rumoured Girlfriend Komal: बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाएं हुए हैं, लंबे समय से उनकी पत्नी सुनीता आहूजा संग उनके रिश्ते में कड़वाहट होने की खबरें हैं, सुनीता आहूजा खुलेआम बता चुकीं हैं कि उनके और गोविंदा के रिश्ते में दरारें पड़ गईं हैं, क्योंकि गोविंदा का अफेयर चल रहा है, हालांकि उसके बावजूद भी सुनीता आहूजा यही कहती हैं कि कुछ भी हो जाए वो गोविंदा को नहीं छोड़ेगी। वहीं! इसी बीच गोविंदा का उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस के बीच सनसनी मचा दी है।
रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे गोविंदा
गोविंदा को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जैसे ही उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, फैंस हैरान रह गए, क्योंकि सुनीता आहूजा काफी समय पहले ही यह बता चुकी थी कि गोविंदा का एक एक्ट्रेस संग अफेयर चल रहा है, उन्होंने एक्ट्रेस का नाम भी कोमल बताया था, ऐसे में जब अभिनेत्री कोमल संग गोविंदा का ये वीडियो वायरल हुआ तो उनके लिंकअप की खबरें फिर से तेज हो गई हैं।
गोविंदा मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट किया गया, दोनों की साथ में कई फोटोज भी पैप्स ने क्लिक की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं हैं। लुक की बात करें तो कोमल को व्हाइट कलर की ड्रेस और खुले बालों के साथ ही काला चश्मा लगाए देखा जा सकता है, जबकि गोविंदा भी कैजुअल लुक में काला चश्मा लगाए दिखे। इन वीडियोज और तस्वीरें के सामने आते ही इनके अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। कुछ सोर्सेज द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि गोविंदा और कोमल पिछले 4 सालों से रिलेशनशिप में हैं, हालांकि गोविंदा और कोमल द्वारा इन खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
कोमल नाम से नफरत होने का सुनीता आहूजा ने किया था जिक्र
सुनीता आहूजा गोविंदा संग अपने रिश्ते पर कई बार खुलकर बात कर चुकीं हैं, उन्होंने खुद कहा है कि गोविंदा का अफेयर चल रहा है, लेकिन सुनीता को यह भी उम्मीद है कि सब कुछ सही हो जाएगा। सुनीता आहूजा ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें कोमल नाम से नफरत है, सुनीता ने कहा था, "मुझे इस (कोमल) नाम से नफरत है और इसे बदलो, एक लड़की है कोमल, कुछ XYZ.... मुझे उससे नफरत है। अगर मुझे कोई सबूत मिल गया तो मैं गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी।"
कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार
कोमल रानी स्वर्णकार एक उभरती हुई भारतीय अभिनेत्री हैं। वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, गोविंदा उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च कर रहें हैं, कोमल गोविंदा की फिल्म "रूपा" में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वालीं हैं। सिर्फ "रूपा" ही नहीं, बल्कि गोविंदा की एक और फिल्म "दुनियादारी" में भी कोमल लीड रोल में नजर आएंगे।


