Govinda और Sunita Ahuja का रिश्ता किसने खराब किया, एक्टर ने कहा- जूता मारूंगा ऐसे लोगों को

Govinda On Sunita Ahuja: सुपरस्टार गोविंदा ने अपने हालहि के इंटरव्यू में अपने और अपनी पत्नी सुनीता अहूजा के रिश्ते में जो दरार आई है, उसपर बात की है।

Shikha Tiwari
Published on: 24 Oct 2026 3:18 PM IST
Govinda Sunita Ahuja Divorce Reason
X

Govinda Wife Sunita Ahuja Divorce Reason (Image Credit-Social Media) 

Govinda On Sunita Ahuja : बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। गोविंदा के सुर्खियों में रहने की वजह उनकी पत्नी सुनीता अहूजा संग उनका रिश्ता है। उनकी पत्नी काफी समय से उनपर धोखा देने का आरोप लगा रही हैं। जिसके लिए उन्होंने तलाक की भी अर्जी दे दी थी। लेकिन बाद में उन्होंने उनसे तलाक का केस वापस ले लिया क्योंकि उनका कहना था कि गोविंदा दूसरी शादी करने का विचार बना रहे हैं। जिसके बाद गोविंदा का नाम उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ भी जुड़ा, जब वो उनके साथ लालबाग के राजा के दर्शन के लिए गई थी। लेकिन बाद रानी स्वर्णकार संग अपने रिश्ते पर गोविंदा ने क्लियर किया कि वो फिल्म के प्रमोशन के लिए गए थे। अब जाकर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में अपने और सुनीता के रिश्ते पर बाद की है।

गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता अहूजा के रिश्ते पर बात की (Govinda Talks About His Wife Sunita Ahuja Relationship)-

गोविंदा का एक वीडियो सामने आया है, जोकि एबीपी के साथ इंटरव्यू का है, जिसका पूरा एपिसोड आज रात में आएगा। जिसमें गोविंदा से चित्रा पूछती हैं कि आपका और सुनीता जी का रिश्ता किसकी वजह से खराब हुआ, जिसपर गोविंदा कहते हैं कि आपका किस्मत चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं, जिसपर गोविंदा से कहा जाता कि आपकी स्त्री किसने चुराई, दूसरे का घर बिगड़ना वाले लोग सामने आने चाहिए। जूता मारूँगा ऐसे लोगों को, जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच जोकुछ भी इस समय हो रहा है वो किसी से छुपा हुआ नहीं है। यहाँ तक गोविंदा की बहू कश्मिरा शाह भी सुनीता को सपोर्ट करती हैं और गोविंदा पर कई बार तंज कसती हुई नजर आ चुकी हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story