TRENDING TAGS :
Govinda ने की अपनी बेटी के साथ ऐसी हरकत वीडियो देख लोगों ने कहा- ऐसा बाप किसी को ना दे
Govinda Video: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का उनकी बेटी के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी वजह से गोविंदा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है
Govinda Daughter Video (Image Credit-Social Media)
Govinda Video: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा (Govinda) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में हैं। जिसके पीछे की वजह बनी हुई है Govinda की पत्नी सुनीता जो लगातार उनपर कई सारे आरोप लगाती रहती हैं। इसके साथ ही Govinda को फिल्मों में काम ना मिलने की वजह से उनको कई सारी राजनीतिक रैलियों और अन्य जगहों पर डांस पर्फार्मेंश करते हुए देखा गया है। इसके साथ ही Govinda किसी ना किसी वजह से लगातार सुर्खियों में रहते हैं। इन सबके बीच Govinda का उनकी बेटी टीना अहूजा के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से Govinda को काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।
गोविंदा अपनी बेटी की वजह से सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल वीडियो (Govinda Video Viral With Daughter Tina Ahuja)-
बॉलीवुड अभिनेता Govinda का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे कि Govinda एक इवेंट का हिस्सा बने। जहाँ पर गोविंदा के साथ शिल्पा शेट्टी भी नजर आई। तो वहीं गोविंदा पैप्स से कहते हैं कि रूकिए टीना भी आ रही है। उसके तुरंत बाद Govinda की बेटी टीना अहूजा वहाँ आती हैं। जिसके बाद गोविंदा की बेटी उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करती हैं। लेकिन Govinda की उनके साथ दूरियाँ साफ नजर आ रही है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जैसे ही आया नेटिजन्स उनको ट्रोल करने लगे। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
एक यूजर ने लिखा- "ऐसा बाप किसी को ना दे", एक अन्य यूजर ने लिखा- "बेटी को कभी नहीं अपने बाप का साथ छोड़ना चाहिए बहुत अच्छा लगा बेटी को ऐसे साथ में देख कर", तो वहीं कुछ यूजर गोविंदा को सपोर्ट भी करते हुए नजर आए एक यूजर ने लिखा- "उसने उसे फोन किया, लेकिन वह आने को तैयार नहीं थी... इसलिए उसने ऐसा किया... फालतू बातें मत करो, दूसरा वीडियो भी देखो।"
बता दे कि कुछ दिन पहले ही गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा उनके गोली लगने वाले मामले पर उनका मजाक उड़ाती हुई नजर आई थी।


