×

Gullak 5 Release Date: मिश्रा जी की धर्मपत्नी ने बताया कब आएगी गुल्लक 5

Gullak Season 5 Release Date: गुल्लक सीजन 4 के बाद अब दर्शकों को गुल्लक सीजन 5 का बेसब्री से इंतजार है, चलिए जानते हैं कब आएगी गुल्लक सीजन 5

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 15 Jun 2024 5:31 AM GMT
Gullak Season 5 Release Date
X

Gullak Season 5 Release Date

Gullak Season 5 Update: इन दिनों ओटीटी पर वेब-सीरीज की भरमार आई हुई है। एक के बाद एक सुपरहिट वेब-सीरीज हो रही है। पंचायत सीजन 3 (Panchayat Season 3) जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। Prime Video द्वारा रिलीज किया गया। जोकि आज भी प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिग में चल रहा है। तो वहीं इसके बाद गुल्लक सीजन 4 जिसका दर्शकों को इंतजार था। वो भी Sony LIV पर रिलीज कर दी गई है। गुल्लक सीजन 4 को भी दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जिसके बाद दर्शकों गुल्लक सीजन 5 का इंतजार है क्योंकि हर एक वेब-सीरीज का नया सीजन अपने पीछे कई सारे सवालों को छोड़ जाता है। जिसके बाद दर्शकों को उनके अगले सीजन का इंतजार रहता है। चलिए जानते हैं कि गुल्लन का पॉचवा सीजन कब आएगा।

गुल्लक सीजन 5 कब आएगा (Gullak Season 5 Release Date In Hindi)-

सोनी लिव पर इस समय Gullak 4 दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। तो वहीं Gullak Season 4 दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इस सीरीज को अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। Gullak Web Series की कहानी एक मीडिल क्लास फैमिली की कहानी पर आधारित है। जिसमें मिश्रा फैमिली की कहानी को दर्शाया गया है। गुल्लक में मिश्रा जी की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गीतांजलि कुलकर्णी (Geetanjali Kulkarni) ने अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि गुल्लक सीजन 5 कब दर्शकों के बीच आ रही है।

इस पर उन्होंने कहा कि यह कहना काफी मुश्किल है, क्योंकि यह सब नंबर्स पर डिपेंड करता है। कितने लोग प्रोजेक्ट को पसंद करते हैं। सीरीज ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच में पहुँचे। अगर दर्शकों ने गुल्लक सीजन 4 को पसंद किया तो गुल्लक सीजन 5 (Gullak Season 5 Kab Aayeag) आ सकती है।

गुल्लक सीजन 4 की कहानी क्या है? (Gullak Season 4 Story In Hindi)-

गुल्लक का पहला सीजन 2019 में Sony LIV पर आया था। उसके बाद 2021 में दूसरा सीजन व 2022 में इसका तीसरा सीजन आया था। गुल्लक वह शो हैं, जो बिजली विभाग के एक कर्मचारी संतोष मिश्रा की कहानी को बताता है। जो की एक संतुष्ट जीवन जीता है। लेकिन पत्नी व बेटे उनकी रोजमर्रा की नोकझोंक उनके रिश्तें को और भी ज्यादा मजबूत बनाती है। इस बार गुल्लक सीजन 4 (Gullak Season 4) में दर्शकों को अन्नू भैया की नहीं, बल्कि मिश्रा जी छोटे बेटे अमन की कहानी देखने को मिलेगी। जो जवान हो चुके हैं और उन्हें इश्क हो गया है, जिस कारण वह थोड़ा बहक गए हैं और उन्हें रास्ते पर लाने के लिए मिश्रा जी ने अपने बड़े बेटे के साथ प्लैन बनाया है। तो वहीं अन्नू भैया प्यार के चक्कर में पड़ गए हैं। एसएससी की तैयारी करते-करते अन्नू भैया को हेली शाह से प्यार हो जाता है। गुल्लक सीजन 4 की पूरी कहानी जानने के लिए आपको 7 जून 2024 को Sony LIV पर जाकर स्ट्रीम करना होगा।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story