TRENDING TAGS :
Haiwaan Collection Day 2: हैवान बनी अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, जाने कलेक्शन
Haiwaan Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान ने पहले दिन किया बेकार प्रदर्शन, जानिए दूसरे दिन कितना कमाया फिल्म ने
Haiwaan Box Office Collection Day 2 (Image Credit- Social Media)
Haiwaan Collection Day 2: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान सिनेमाघरों में 11 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म के रिलीज के पहले से ही फिल्म के रीमेक की खबरों की वजह से कहीं ना कहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग उतनी अच्छी साबित नहीं हुई थी। जिसकी वजह से पहले ही दावा किया जा चुका था कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं करेंगी। और हुआ भी वैसा ही फिल्म हैवान ने पहले दिन काफी धीमी शुरूआत की, जिसके बाद मेकर्स को काफी नुकसान का भी सामना करना पड़ा, चलिए जानते हैं हैवान मूवी ने दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन
हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (Haiwaan Box Office Collection Day 2)-
हैवान फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने रिव्यू तो अच्छा दिया। क्योंकि अक्षय कुमार को लंबे समय के बाद दर्शक निगेटिव किरदार में देख रहे थे। लेकिन फिल्म को रिव्यू अच्छा मिलने के बाद भी दर्शक एक चीज के लिए काफी ज्यादा नाखुश नजर आए। जिसके पीछे की वजह थी। हैवान मूवी का प्रियदर्शन की फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक, जबकि प्रियदर्शन ने कहा था कि वो ओप्पम का पूरा रीमेक नहीं करेंगे। कहानी में थोड़ा बदलाव करेंगे लेकिन फिल्म देखने के बाद ऐसा महशूस नहीं हुआ। जिसकी वजह से फिल्म देखने के लिए पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन भी कुछ खास दर्शक सिनेमाघरों में नहीं नजर आएं।
हैवान मूवी के यदि पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो हैवान मूवी का पहले दिन का कलेक्शन 3 करोड़ रूपए तक रहा, जोकि अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्म शेल्फी के बराबर साबित हुआ। तो वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल की उम्मीद थी। लेकिन शनिवार को भी फिल्म ने अबतक 67 लाख रूपए तक का ही कलेक्शन किया है। जिसे देखकर लग नहीं रहा है कि फिल्म शनिवार को भी कुछ खास कमाल दिखा पाएगी। यही चलता रहा तो हैवान मूवी तीन दिनों में ही पूरी तरह से डिजास्टर साबित हो जाएगी। और अक्षय कुमार के करियर की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। कल रविवार होने की वजह से फिल्म के कमाई में बढ़ोत्तरी की थोड़ी उम्मीद की जा सकती है। लेकिन वो भी शायद अब इस फिल्म को हिट ना साबित करा पाए।


