TRENDING TAGS :
Haiwaan Movie Trailer: अक्षय कुमार के खतरनाक अवतार से उठेगा पर्दा, इस दिन आ रहा हैवान का ट्रेलर
Haiwaan Movie Trailer: अक्षय कुमार की हैवान का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा, आइए जानते हैं।
Haiwaan Movie Trailer Release Date
Haiwaan Movie Trailer: अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, जी हां! उनकी अगली फिल्म "हैवान" है, जो सितंबर महीने में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अक्षय कुमार के फैंस ने हैवान के लिए काउंटडाउन शुरू कर दिया है, और अब इसी बीच फिल्म के ट्रेलर रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है, अक्षय कुमार ने खुद अनाउंस कर दिया कि हैवान का ट्रेलर कब रिलीज किया जाएगा, आइए जानते हैं।
कब रिलीज होगा हैवान का ट्रेलर
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हैवान मूवी का नया पोस्टर रिवील कर ट्रेलर रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी दी, उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "कल कहानी मेरी होगी, लेकिन डर तुम्हारा ... हैवान का ट्रेलर कल रिलीज होगा।" यानी कि कल हैवान का ट्रेलर आ रहा है, लेकिन कितने बजे रिवील किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। अक्षय कुमार द्वारा शेयर किए गए पोस्टर के बारे मे बताएं तो पोस्टर बेहद खूंखार है। फिलहाल, अब दर्शकों को इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है, जिसके लिए वे कमेंट बॉक्स में अपनी उत्सुकता भी जाहिर कर रहे हैं। देखना होगा कि हैवान का ट्रेलर दर्शकों को कितना पसंद आएगा।
हैवान मूवी स्टार कास्ट एंड रिलीज डेट
अपकमिंग हॉरर थ्रिलर फिल्म हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में हैं, उनके अलावा इस फिल्म में असरानी, सैयामी खेर, बोमन ईरानी और श्रिया पिलगांवकर भी खास रोल निभाते दिखाईं देंगे। वहीं कुछ रिपोर्ट्स द्वारा बताया गया कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का इस फिल्म में कैमियो भी हो सकता है। इस हॉरर थ्रिलर फिल्म हैवान को केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जबकि इसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है, वहीं बताते चलें कि फिल्म को 115 करोड़ रुपए के बजट में तैयार किया गया है। अक्षय कुमार की ये फिल्म 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।


