TRENDING TAGS :
Hanuman Ansh Day 24 Collection: चौथे संडे भी हनुमान अंश ने मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर बरसे करोड़ों
Hanuman Ansh Day 24 Collections: 7 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश चौथे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।
Hanuman Ansh Day 24 Collection
Hanuman Ansh Box Office Day 24 Collections: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनाई गई फिल्म "हनुमान अंश" 7 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई, पहले दो हफ्ते फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल रहा, जिस तरह फिल्म कलेक्शन करती दिखी थी, उसे देख लगा कि फिल्म फ्लॉप हो जाएगी, लेकिन जिस तरह तीसरे हफ्ते में फिल्म ने चमत्कार दिखाया, वह चौंकाने वाला था। फिल्म की तारीफ तो हो ही रही है, साथ ही कमाई के मामले में भी ये फिल्म रफ़्तार पकड़ चुकी है। धीमी शुरुआत के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो गई है। आइए जानते है कि इस फिल्म ने 24वें दिन कितना कलेक्शन किया।
हनुमान अंश डे 24 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
7 अगस्त को थिएटरों में रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही धीमी शुरुआत की थी, फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 10 लाख रुपए कमाए, वहीं पहले हफ्ते फिल्म का कलेक्शन कुल 1.08 करोड़ रुपए रहा। दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया, दूसरे हफ्ते में फिल्म का टोटल कलेक्शन 46 लाख रुपए रहा, लेकिन अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में जिस तरह इस फिल्म ने धमाल मचाया, उसे देख हर कोई इसे चमत्कार ही कह रहा है, फिल्म को मिल रही तारीफ के चलते इसके शोज भी बढ़ाए गए। तीसरे हफ्ते से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई।
तीसरे हफ्ते में इस फिल्म का कलेक्शन 10.35 करोड़ रुपए रहा, इस तरह तीन हफ्तों में फिल्म का कुल कलेक्शन 11.90 करोड़ रुपए हो गया। तीसरे हफ्ते फिल्म ने अपना जबरदस्त जलवा दिखाया, वहीं चौथे हफ्ते तो ये फिल्म और भी धमाकेदार कलेक्शन कर रही है, लगातार कमाई बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि 22 वें दिन यानी कि शुक्रवार को फिल्म ने 6.12 करोड़ रुपए कमाए, और 23वें दिन यानी कि शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 9.08 करोड़ रुपए हुआ। यानी कि चौथे हफ्ते की शुरुआत के पहले दो दिनों में ही फिल्म ने 15 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया। वहीं फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 24.75 करोड़ रुपए हो गया है। 24वें दिन यानी कि रविवार को भी फिल्म ने धूम मचाया हुआ है। फिल्म रविवार को 10-12 करोड़ रुपए तक आसानी से कमा लेगी।
हनुमान अंश फिल्म के बारे में
हनुमान अंश फिल्म का बजट लगभग 10 करोड़ रुपए है, फिल्म अपने बजट से अधिक कमाई कर चुकी है और यह साल 2026 की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इस फिल्म में चंदन आनंद, शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी जैसे कलाकार हैं। विशाल चतुर्वेदी ने इस फिल्म को निर्देशित किया है और उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी भी लिखी है।


