×

Hanuman Jayanti: रामानंद सागर की रामायण का कुल बजट कितना था व उसके सबसे महंगे एक्टर कौन थें?

Hanuman Jayanti पर जानिए रामानंद सागर की रामायण कितने करोड़ में बनी थी और इसके सबसे महंगे कलाकार कौन थे और उस समय कितने करोड़ की कमाई की रामानंद सागर की रामायण ने

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 23 April 2024 6:18 AM GMT
Ramanand Sagar Ramayan Budge & Star Cast Fees
X

Ramanand Sagar Ramayan Budge & Star Cast Fees

Ramayana TV Serial Budge & Star Cast Fees: आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) हैं, इस अवसर पर रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण टीवी सीरियल की बात ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता हैं क्योकि आज भी जब रामायण टीवी सीरियल की बात आती हैं, तो सबसे पहले रामांनद सागर की रामायण का ही नाम आता है। क्योकि रामानंद सागर ने जिस तरह से रामायण (Ramayana)जैसे महाकाव्य को सीरियल के रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया था। उसे देखकर ऐसा ही अनुभव होता था कि जैसे वास्तव में हम रामायण काल में चले गए हो। हर एक किरदार ने अपने किरदारों को बहुत बेहतरीन तरीके से निभाया था। फिर चाहे राम जी का किरदार, माता सीता, भैया लक्ष्मण, भरत शत्रुधन, हनुमान जी, रावण, मेघनाथ और अन्य किरदार, आज हम बात करने जा रहे है कि उस समय जब रामानंद सागर ने रामायण बनाया था। तब उसका कुल बजट कितना था और उसके सबसे महंगे कलाकार कौन-कौन से थे।

रामानंद सागर की रामायण टीवी सीरियल का बजट कितना है (Ramayana TV Serial Budget)-

1987 में रामानंद सागर दूरदर्शन पर रामायण टीवी सीरियल (Ramanand Sagar Ramayan) को पहली बार प्रस्तुत किया था। जोकि उस समय काफी ज्यादा मशहूर हुआ था। इस शो पर निर्माताओं ने करोड़ो रूपए खर्च किए थे। रिपोर्ट्स कि माने तो रामायण टीवी सीरियल के एक एपिसोड को बनाने के लिए लगभग 9 लाख रूपए खर्च किए गए थे। शो में कुल 78 एपिसोड (Ramanand Sagar Ramayan All Episode) थे। जिसकी वजह से रामानंद सागर की रामायम कुल 7.02 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी।

रामानंद सागर की रामायण टीवी सीरियल के 5 सबसे महंगे एक्टर (Ramayana TV Serial Star Cast Fees)-

रामायण में भगवान श्री राम की भूमिका अरूण गोविल (Arun Govil) ने निभाया था। और आज भी उनके बेहतरीन एक्टिंग की वजह से कई लोग उनमें भगवान श्री राम को देखते हैं और उनके सामने नतमस्तक हो जाते हैं। रिपोर्ट्स कि माने तो, कि अरूण गोविल ने भगवान श्रीराम (Shree Ram) के किरदार को निभाने के लिए 40 लाख रूपए फीस लिया था।

रामानंद सागर की रामायण (Ramanand Sagar Ramayan) में हनुमान जी के किरदार को निभाया था दारा सिंह (Dara Singh) ने, उन्होंने इतने बेहतरीन तरीके से हनुमान जी (Hanuman Ji) का अभिनय किया था कि आज भी जब भी हनुमान जी के किरदार में किसी अभिनेता की बात आती हैं। तो सबसे पहले लोग दारा सिंह का ही नाम याद करते हैं। उस समय हनुमान जी के रोल को निभाने के लिए दारा सिंह ने 35 लाख रूपए फीस ली थी।

रामांनद सागर की रामायण (Ramanand Sagar Ramayan) टीवी सीरियल में रावण का किरदार निभाया था गुजराती थिएटर एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने, रिपोर्ट्स कि माने तो इन्होंने इस रोल के लिए 30 लाख रूपए फीस ली थी।

रामायण टीवी सीरियल में लक्ष्मण जी का किरदार सुनील लहरी (Sunil Lahari) ने निभाया था। खबरों के अनुसार, सुनील लहरी ने इस किरदार को निभाने के लिए 25 लाख रूपए फीस ली थी।

रामायण टीवी सीरियल में माता सीता का किरदार निभाया था दीपिका चिखलिया (Deepika Chilakhiya) ने जिन्हें आज भी कई लोग माता सीता की किरदार की वजह से ही जानते हैं। उन्होंने माता सीता के किरदार को निभाने के लिए 20 लाख रूपए लिए थे।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story