TRENDING TAGS :
Hardik-Mahieka Wedding: हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा संग चोरी छिपे रचाई शादी? तस्वीरें वायरल
Hardik Pandya-Mahieka Sharma Wedding: हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग अपने जीवन की नई शुरुआत कर चुके हैं, सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया।
Hardik Pandya-Mahieka Sharma Wedding
Hardik Pandya-Mahieka Sharma Wedding: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग उनकी बेहद रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, पिछले दिनों खबरें आईं थी कि हार्दिक बधाई पांडया अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, वहीं इसी बीच दोनों की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसके बाद से फैंस उन्हें बधाईयां देने में जुट चुके हैं, जी हां! दरअसल उस तस्वीर में माहिका शर्मा मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाए नजर आई, जिसके बाद से यही चर्चा होने लगी है कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा ने चोरी छिपे शादी कर ली है।
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की वायरल तस्वीर
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की एक लेटेस्ट तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और इसे खूब शेयर भी किया जा रहा है, जिसमें माहिका शर्मा और हार्दिक पांड्या नजर आ रहें हैं, माहिका शर्मा की मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगा हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं हार्दिक ने भी चंदन लगाया हुआ है, इस तस्वीर में एक महिला भी नजर आ रही है, जो दोनों के बीच में खड़ी हुई है, उन्हें माहिका शर्मा की मां बताया जा रहा है। माहिका और हार्दिक की इस तस्वीर ने फैंस को हैरान कर दिया है और अब यही सवाल उठ रहा है कि क्या हार्दिक पांड्या ने सच में बेहद ही निजी समारोह से माहिका शर्मा संग अपने रिश्ते की नई शुरुआत की है।
फिलहाल, सच क्या है, इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की तरफ से अब तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। वहीं फैंस तो दोनों को बधाईयां देने में जुट गए हैं।
कौन हैं माहिका शर्मा
माहिका शर्मा एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं, माहिका शर्मा कई म्यूजिक वीडियो, फिल्म निर्देशन और कुछ एडवरटाइजिंग का हिस्सा रह चुकीं हैं। सोशल मीडिया पर वे अपना बेहद ग्लैमरस अंदाज दिखाती हैं, जिसे देख फैंस आहें भरने पर मजबूर हो जाते हैं।
हार्दिक पांड्या का हो चुका है तलाक
हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा संग शादी करने से पहले मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक संग शादी की थी, दोनों ने 2020 में शादी रचाई थी, नताशा संग भी हार्दिक की शादी बेहद प्राइवेट थी, वहीं 2024 में दोनों के तलाक की खबरें आईं। हार्दिक पांड्या ने नताशा से दो बार शादी रचाई थी, पहली शादी प्राइवेट थी और दूसरी बार 2023 में बेहद ही ग्रैंड अंदाज में दोनों ने उदयपुर में विवाह किया, इसके बाद दोनों अलग हो गए। हार्दिक और नताशा का एक बेटा है।


