Hardik Pandya Video: हार्दिक पंड्या ने क्यों मुंडवाया सिर? गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग नया वीडियो देख हैरान फैंस

Hardik Pandya Video: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपने नए लुक की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं, आइए जानते हैं विस्तार से।

Shivani Tiwari
Published on: 2 Aug 2026 10:23 AM IST
Hardik Pandya Visited Tirumala temple
X

Hardik Pandya Visited Tirumala temple (Photo-Social Media)

Hardik Pandya Video: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अधिकतर खबरों में आ जाते हैं, वहीं अब फिर उनका नया वीडियो चर्चाओं में आ गया है, जिसमें उनका लुक देख फैंस हैरान रह गए हैं। जी हां! दरअसल हार्दिक पांड्या अपने इस वायरल हो रहे वीडियो में गंजे नजर आए, वीडियो में उनके साथ रूमर्ड गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी नजर आईं। हार्दिक और माहिका शर्मा का ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, चलिए जानते हैं कि हार्दिक पांड्या ने ये नया लुक किस वजह से अपनाया है।

हार्दिक पांड्या ने क्यों मुंडवाया सिर

बता दें कि हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा का ये वायरल हो रहा वीडियो आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने के दौरान का है। हार्दिक पांड्या ने इसी मंदिर में अपना सिर मुंडवाया। सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शक की तमाम तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहें हैं।

वायरल हो रहीं तस्वीरों में हार्दिक पांड्या पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आ रहें हैं, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी सफेद कलर के सूट सलवार में नजर आईं। माथे पर चंदन लगाए दोनों पूरी तरह भक्ति में डूबे नजर आए।

हार्दिक पांड्या-माहिका शर्मा कब से कर रहें डेट

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा 2025 के सितंबर से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिश्ते की अफवाहें सितंबर 2025 में शुरू हुई थीं, जिसके बाद हार्दिक ने अक्टूबर 2025 में अपने 32वें जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर इस रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पर खूब प्यार लुटाते हैं, उन्हें अपना लकी चार्म तक कह चुके हैं। बता दें कि कुछ समय पहले हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा की एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें माहिका शर्मा सिंदूर लगाए नजर आईं थी, इस तस्वीर को देख इनकी शादी की अफवाहें भी उड़ी, हालांकि अब तक दोनों की ओर से शादी की खबरों पर कोई बयान नहीं आया है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story