Harshvardhan Rane Girlfriend: इस एक्ट्रेस को डेट कर रहें हर्षवर्धन राणे, वायरल हुई तस्वीर

Harshvardhan Rane Girlfriend: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, उनका नाम अभिनेत्री संजीदा शेख संग जोड़ा जा रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 7 Aug 2026 1:53 PM IST
Harshvardhan Rane-Sanjeeda Shaikh
X

Harshvardhan Rane-Sanjeeda Shaikh (Photo- Social Media)

Harshvardhan Rane-Sanjeeda Shaikh: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी निजी जिंदगी की वजह से लाइमलाइट में आ गए हैं, जी हां! दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, जिसे देख यूजर्स कयास लगा रहें हैं कि हर्षवर्धन राणे अभिनेत्री संजीदा शेख को डेट कर रहें हैं। वैसे बता दें कि इनके रिलेशनशिप की अफवाहें कई सालों से हैं, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं, लेकिन अब जो तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं, उसे देख इनके डेटिंग की खबरों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।

हर्षवर्धन राणे-संजीदा शेख डेटिंग

अभिनेता हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस संजीदा शेख का रिश्ता ऑलमोस्ट कन्फर्म हो गया है, दोनों के लेटेस्ट पोस्ट में फैंस ने लिंक निकाल लिया है, जी हां! जिससे साफ है कि दोनों धीरे-धीरे अपने रिश्ते को जगजाहिर कर रहें हैं। बता दें कि हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख की ये तस्वीरें पुणे के विंड्स ओवर वॉटर के केबिन की बताई जा रहीं हैं, दोनों द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में लोकेशन सेम नजर आ रही है, हालांकि दोनों एक साथ किसी पोस्ट में नजर नहीं आ रहें हैं, लेकिन फिर भी फैंस के निगाहों ने जैसे ही दोनों के पोस्ट में समानता देखी, सोशल मीडिया पर हल्ला मच गई और एक बार फिर इनका रिश्ता सुर्खियों में आ गया।

तस्वीरों के बाद से ही दोनों की डेटिंग की खबरें तेज हो चुकी हैं। दोनों की पोस्ट में भी फैंस रिलेशनशिप पर सवाल कर रहे हैं, हालांकि अब तक हर्षवर्धन और संजीदा दोनों ने ही इस मामले में चुप्पी साधी हुई है, दोनों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, फैंस इंतजार में हैं कि कब ये दोनों खुद अपने रिश्ते का ऑफिशियल तौर पर ऐलान करेंगे।

इस फिल्म में साथ काम कर चुके हैं हर्षवर्धन और संजीदा

बता दें कि हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख फिल्म "तैश" में साथ काम कर चुके हैं, जो 2020 में आई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा बताया जाता है कि हर्षवर्धन और संजीदा की प्रेम कहानी इसी फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी, हालांकि संजीदा पहले से शादीशुदा थी। हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख की डेटिंग की अफवाहें भी उस दौरान उड़ी थीं, लेकिन दोनों ने चुप्पी साधे रखी थीं। वहीं 2022 में संजीदा शेख ने अपने पति आमिर अली को तलाक दे दिया था। इतने समय बाद, एक बार फिर हर्षवर्धन राणे और संजीदा का रिश्ता सुर्खियां बटोर रहा है।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story