Heeramandi फेम Sharmin Segal बनीं मां, दिया बेटे को जन्म, जानिए क्या करते हैं पति

Sharmin Segal Baby Boy: शर्मिन सहगल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हो चुका है, जी हां! शर्मिन सहगल ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 31 May 2025 8:42 PM IST
Sharmin Segal Baby Boy
X

Sharmin Segal Baby Boy

Sharmin Segal Blesses With Baby Boy: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी का हिस्सा बनकर सुर्खियां बटोरने वालीं अभिनेत्री शर्मिन सहगल को लेकर एक गुड न्यूज सामने आई है, बता दें कि शर्मिन सहगल को लेकर चर्चाएं थीं कि वे मां बनने वालीं हैं, लेकिन उनके या उनके परिवार की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई थी, लेकिन अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शर्मिन सहगल के घर नन्हे मेहमान का आगमन हो चुका है, जी हां! शर्मिन सहगल ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।

शर्मिन सहगल ने दिया बेटे को जन्म (Sharmin Segal Baby Boy)

हीरामंडी एक्ट्रेस शर्मिन सहगल की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे, वहीं अब खबर आई है कि उनके घर खुशियों ने दस्तक दे दी है। सोर्सेज की मानें तो शर्मिन सहगल ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। यह खबर सामने आते ही फैंस और यूजर्स शर्मिन सहगल को बधाईयां देने में जुट चुके हैं। हालांकि अभी तक शर्मिन या फिर उनके परिवार द्वारा ऑफिशियल तौर पर इस गुड न्यूज के बारे में नहीं बताया गया है।

शर्मिन सहगल के पति कौन (Sharmin Segal Husband)

एक्ट्रेस शर्मिन सहगल अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर ही रखतीं हैं, यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ की एक भी तस्वीरें भी नहीं शेयर की हैं, उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी भी एक भी तस्वीर शेयर नहीं की। अब यदि आपको शर्मिन सहगल के पति के बारे में बताएं तो एक्ट्रेस ने साल 2023 में बिजनेसमैन अमन मेहता से शादी की थी, शादी इटली में बेहद ही ग्रैंड अंदाज में हुई थी। अमन मेहता टोरेंट ग्रुप के एक प्रभाग, टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स के कार्यकारी निदेशक हैं, वहीं अमन मेहता के पिता समीर मेहता की कई बिलियन डॉलर संपत्ति के मालिक है।


शर्मिन सहगल एक्टिंग करियर (Sharmin segal Films)

शर्मिन सहगल को एक्टिंग की दुनिया में कदम रखें अभी बहुत अधिक समय नहीं हुआ है। उन्होंने 2019 में फिल्म मलाल से अपना डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ मिलाप जाफ़री लीड रोल में थे। वहीं आखिरी बार शर्मिन सहगल वेब सीरीज हीरामंडी में नजर आईं थी, जिसमें उन्होंने आलमजेब का किरदार निभाया था। शर्मिन को उनकी अदाकारी के लिए जमकर ट्रोल किया गया था।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story