Dharmendra की डेथ एनिवर्सरी पर Hema Malini ने किया भावुक कर देने वाला पोस्ट

Dharmendra Death Anniversary: हेमा मालिनी ने अपने ही-मैन के निधन के एक साल पूरे हो जाने पर उनको याद किया और तस्वीरों के साथ शेयर किया भावुक पोस्ट

Shikha Tiwari
Published on: 24 Nov 2026 4:42 PM IST
Hema Malini Emotional Post On Dharmendra Death Anniversary
X

Hema Malini Emotional Post On Dharmendra Death Anniversary  (Image Credit- Social Media)

Dharmendra Death Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 में हुआ था। धर्मेंद्र काफी समय से बीमार चल रहे थे, उनके निधन की खबर 13 दिन पहले ही मीडिया चैनलों पर आ गई थी। लेकिन बाद में परिवार द्वारा इसे पूरी तरह से फेक न्यूज बताया गया था। बाद में आज के ही दिन धर्मेंद्र ने अपना शरीर त्याग दिया था। मीडिया से नाराज होने की वजह से उनके परिवार ने काफी चोरी-छुपे तरीके से उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। यहाँ तक की धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल को भी काफी देर में पता चला था। लेकिन आज धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है।

धर्मेंद्र के डेथ एनिवर्सरी पर हेमा मालिनी ने शेयर किया भावुक पोस्ट (Hema Malini Emotional Post On Dharmendra Death Anniversary)-

हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर धर्मेंद्र के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- पूरा एक साल बीत गया लेकिन मेरा दुख कम नहीं हुआ है। मैं उनके बहुत बड़े और कभी न भरने वाले नुकसान पर दुखी हूँ। उनके बिना ज़िंदगी बहुत खाली-खाली लगती है। उनकी ऊँची पर्सनैलिटी, उनकी अंदर की अच्छाई जो उनके पूरे वजूद में थी और जो भी उन्हें जानता था, उन सभी के लिए अपना प्यार फैलाती थी - एक ऐसे अनोखे इंसान जो कामयाबी की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी अपनी जड़ों से जुड़े रहे।

भगवद् गीता हमें बताती है कि आत्मा अमर है और दोबारा जन्म लेगी। मुझे यह पता है, लेकिन मैं अभी भी इसी ज़िंदगी में हूँ, और मैं उनकी प्यार भरी मौजूदगी को याद किए बिना नहीं रह सकता।

मैं उन लाखों फैंस का शुक्रिया अदा करता हूँ जिन्होंने इस दिलदार, प्यारे इंसान को याद किया और धरम जी और उनके लिए उनके क्या मायने थे, इस बारे में इतने प्यार भरे नोट्स भेजे। आप सभी का एक बार फिर शुक्रिया



Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.comiamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story