Dharmendra को मिला पद्म विभूषण तो खुशी से झूम उठीं Hema Malini, बोलीं- गर्व है...

Hema Malini Post: धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा, जिसका ऐलान आज हुआ, वहीं अब उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने अपनी खुशी जाहिर की है।

Shivani Tiwari
Published on: 25 Jan 2026 7:35 PM IST
Hem Malini Post
X

Hem Malini Post

Hem Malini Post: गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है, दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, भारत सरकार द्वारा धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने का फैसला लिया गया है, बता दें कि पद्म विभूषण देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, जो उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण और लंबे समय तक योगदान दिया हो। धर्मेंद्र का नाम सूची में देखकर अब उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने खुशी जाहिर की है, आइए जानते हैं हेमा मालिनी ने क्या कहा।

हेमा मालिनी ने जाहिर की खुशी

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, जिन भी हस्तियों का नाम इन अवॉर्ड की सूची में है, उन सभी लोगों को राष्ट्रपति खुद पुरस्कार देंगी। धर्मेंद्र को पद्म विभूषण अवॉर्ड सम्मानित किए जाने की खबर सुन उनके फैंस बेहद खुश हैं और अब वे सोशल मीडिया पर अपनी खुशी भी जाहिर कर रहें हैं, वहीं अब धर्मेंद्र की बीवी हेमा मालिनी का भी रिएक्शन आ गया है।


हेमा मालिनी ने अपने X अकाउंट पर धर्मेंद्र की एक तस्वीर शेयर की और अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "मुझे बेहद गर्व है कि सरकार ने फिल्म उद्योग में धरम जी के अपार योगदान को मान्यता देते हुए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।" हेमा मालिनी का ये पोस्ट वायरल हो गया है।

धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए हेमा मालिनी कनाडा में रखने वालीं हैं कॉन्सर्ट

धर्मेंद्र के निधन के बाद से हेमा मालिनी बेहद टूट गईं हैं, उन्होंने दिल्ली समेत मथुरा में भी धर्मेंद्र के लिए शोक सभा रखी थी, जहां वे फफक फफक कर रोते नजर आईं थीं। वहीं अब खबरें हैं कि हेमा मालिनी धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कॉन्सर्ट करने वालीं हैं, ये कॉन्सर्ट 21 और 29 मार्च 2026 को कनाडा के अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे।

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story