Hera Pheri 3 Paresh Rawal: क्या परेश रावल ने हेरा फेरी 3 फिर से छोड़ दी है? जाने सच

Hera Pheri 3 Paresh Rawal: बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी 3 को क्या एक बार फिर से परेश रावल ने छोड़ दिया है, जानिए इसके बारे में सच

Shikha Tiwari
Published on: 25 May 2026 1:31 PM IST
Has Paresh Rawal Left Hera Pheri 3
X

Has Hera Pheri 3 Paresh Rawal (Image Credit- Social Media)

Hera Pheri 3 Paresh Rawal: बॉलीवुड के दिग्गज परेश रावल (Paresh Rawal) अक्सर किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस बार परेश रावल अपनी फिल्म Hera Pheri 3 की वजह से चर्चा में है। Hera Pheri 3 के वजह से पहले भी परेश रावल चर्चाओं में रह चुके हैं। बता दे कि परेश रावल ने Hera Pheri 3 के अनॉउंसमेंट के बाद एक स्टेटमेंट दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वो Hera Pheri 3 का हिस्सा नहीं बनेंगे। एक ही रोल निभाकर थक चुके हैं। जिसके बाद काफी ज्यादा कंट्रोवर्सी हुई थी। कि यदि Hera Pheri 3 में परेश रावल बाबू भैया का किरदार प्ले नहीं केरंगे। तो ये फिल्म कौन देखेगा। क्योंकि परेश रावल Hera Pheri फ्रेंचाइजी की एक अहम किरदार है। जिसके बाद सबकुछ सही हो गया था। लेकिन एक बार फिर से Hera Pheri 3 को परेश रावल द्वारा छोड़ने की खबरें आ रही हैं। चलिए जानते हैं क्या है सच्चाई

क्या हेरा फेरी 3 को फिर से छोड़ दिया परेश रावल ने (Has Paresh Rawal Left Hera Pheri 3 Movie)-

Hera Pheri 3 की जबसे अनॉउंसमेंट हुई है। तबसे फिल्म विवादों से घिरी हुई रही है। पहले परेश रावल ने फिल्म को छोड़ने की अनॉउंसमेंट किया था। जिसके बाद परेश रावल को अक्षय कुमार द्वारा नोटिस भी दी गई थी। ऐसी खबरें भी सामने आई थी। लेकिन बाद में परेश रावल ने Hera Pheri 3 की कास्ट को ज्वाइन कर लिया। तो वहीं इन सबके बीच अब जाकर एक बार फिर से परेश रावल द्वारा Hera Pheri 3 को छोड़ने की खबर सामने आ रही है।

बता दे कि हेरा फेरी 3 से परेश रावल के बाहर होने की नई अफवाहों के बीच, निर्देशक प्रियदर्शन ने स्पष्ट किया है कि उन्हें ऐसी किसी भी बात की जानकारी नहीं है। हालांकि परेश रावल ने अभी तक इस चर्चा पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग की तारीखें अभी तय की जा रही हैं। इस बीच, फिल्म के कलाकार और निर्माता अपने-अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर काम में जुट गए हैं।

हेरा फेरी 3 विवाद (Hera Pheri 3 Controversy)-

हेरा फेरी 3 को लेकर कई सारी कंट्रोवर्सी देखने को मिली है। पहले परेश रावल ने फिल्म को छोड़ने की बात कही थी। इसके बाद फिल्म के राइट्स को लेकर एक नया विवाद शुरु हो गया। जिसके बाद फिल्म एक बार फिर से फिल्म पर लंबे समय तक काम रोक दिया गया है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Entertainment Desk Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story