Himanshi Khurana: 4 साल की डेटिंग, फिर धर्म बदलने का दबाव? हिमांशी खुराना ने खोला Ex मुस्लिम बॉयफ्रेंड का राज

Himanshi Khurana: बिग बॉस 13 फेम हिमांशी खुराना ने अपने मुस्लिम Ex बॉयफ्रेंड आसिम रियाज को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है।

Shivani Tiwari
Published on: 15 Aug 2026 7:52 PM IST
Himanshi Khurana-Asim Riaz
X

Himanshi Khurana-Asim Riaz 

Himanshi Khurana: बिग बॉस 13 का हिस्सा बनकर सुर्खियां बटोरने वालीं हिमांशी खुराना का नाम फिर चर्चाओं में आ गया है, जी हां! उन्होंने अपने Ex बॉयफ्रेंड को लेकर बेहद शॉकिंग खुलासा किया है। हिमांशी खुराना ने ये खुलासा पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया, जहां उन्होंने बताया कि किस तरह उनके मुस्लिम बॉयफ्रेंड ने उन्हें धर्म बदलने पर मजबूर कर दिया था और वो इसके लिए तैयार भी हो गईं थीं, लेकिन फिर उनके साथ जो कुछ भी हुआ, उसने उन्हें पूरी तरह बदल दिया और अंत में उन्होंने बॉयफ्रेंड संग अपना रिश्ता ही तोड़ दिया।

हिमांशी खुराना को धर्म बदलने पर आसिम रियाज ने कर दिया था मजबूर

हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है, दोनों के बीच प्यार की शुरुआत बिग बॉस 13 के घर में शुरू हुई थी, बिग बॉस में ही दोनों का प्यार परवाना चढ़ा और बिग बॉस खत्म होने के बाद भी हिमांशी और रियाज लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे, दोनों ने करीब 4 सालों तक डेट किया, इसके बाद ब्रेकअप का ऐलान कर दिया, दोनों ने अपने ब्रेकअप की वजह का भी खुलासा किया था और कहा था कि अलग-अलग धर्म और धार्मिक मान्यताओं के कारण ही दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।


वहीं, अब इतने लंबे समय के बाद, हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज संग अपने ब्रेकअप के बारे में डिटेल में बताया, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। हिमांशी खुराना ने बताया था किस तरह उनके मुस्लिम Ex बॉयफ्रेंड ने पूजा पाठ करने पर आपत्ति जताया करते थे, रिश्ते में एक वक्त ऐसा आया जब हिमांशी खुराना खुद धर्म बदलने के लिए तैयार हो गईं थीं, लेकिन धर्म बदलने से पहले वो चार धाम की यात्रा करना चाहती थीं, जहां से उनकी पूरी जिंदगी बदल गई।



हिमांशी खुराना से पारस छाबड़ा ने पूछा कि धर्म परिवर्तन भी होने वाला था? इसके जवाब में हिमांशी ने कहा, "एक रात ऐसी घटना हुई कि Ex बॉयफ्रेंड ने कहा कि तुम पूजा पाठ नहीं कर सकती। फिर मैंने उससे बोला कि धर्म परिवर्तन से पहले मुझे चार धाम की यात्रा करनी है, क्योंकि फिर मैं कभी नहीं जा पाऊंगी। ऐसा था कि जैसे मैं अलविदा बोल रहीं हूं। फिर एक दिन मेरे मन में सवाल आया कि मुझे दफनाया जाएगा या जलाया जाएगा? यही था मेरा टर्निंग पॉइंट और फिर मैंने यात्राएं शुरू की।" देखें वीडियो -

Shivani Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shivani Tiwari

Entertainment Desk Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.comtiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story