TRENDING TAGS :
Himanshi Vs Asim: हिमांशी खुराना की आसिम रियाज को खुलेआम धमकी, बोली- नहीं सहूंगी अपमान
Himanshi Vs Asim: हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है, आसिम के बाद अब हिमांशी खुराना ने भी पलटवार किया।
Himanshi Khurana Vs Asim Riaz: टीवी इंडस्ट्री के जाने माने Ex कपल हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच सोशल मीडिया पर वॉर छिड़ गई है। बता दें कि दोनों के ब्रेकअप को तीन साल हो चुके हैं, म्युचुअली ब्रेकअप करने के इतने सालों बाद हिमांशी खुराना और आसिम रियाज आपस में भिड़ गए हैं, इनके बीच अनबन की शुरुआत तब हुई, जब पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में हिमांशी खुराना ने खुलासा किया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड आसिम उन्हें पूजा पाठ के लिए मना करते थे और यहां तक कि इस रिश्ते में वो धर्म परिवर्तन भी करने वालीं थीं, हिमांशी के इस खुलासे से आसिम भड़क गए थे, फिर उन्होंने हिमांशी को काफी कुछ कहा, जिसके बाद अब हिमांशी ने भी उनपर पलटवार किया।
हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज को दी चेतावनी
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज के बीच जंग बढ़ती ही जा रही है, आसिम के पलटवार के बाद, अब हिमांशी खुराना ने भी उन्हें करारा जवाब दिया। हिमांशी खुराना ने यह तक कह दिया कि उनके पास सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग भी है।
हिमांशी खुराना ने अपने पोस्ट में लिखा, "मैंने कभी अपनी निजी परेशानियों को किसी का अपमान करने या किसी को निशाना बनाने के बहाने के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया। मैंने कभी ये नहीं कहा कि मेरा धर्म जबरदस्ती बदलवाने की कोशिश की गई थी। ये कहानी लोगों और मीडिया ने खुद बनाई है, लेकिन अब जब मेरी हेल्थ का मजाक उड़ाया जा रहा है और मेरी परेशानियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो मुझे लगता है कि अब कुछ सीमाएं तय करने की जरूरत है। अगर बात सबूतों और प्रूफ की हो रही है, तो फिर पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए।"
हिमांशी खुराना ने आगे बताया कि वो अपने साथ हुई हिंसा के बारे में CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग जैसे सबूत शेयर करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में खास तौर पर 27 नवंबर 2023 की सुबह का जिक्र किया है और कहा है कि सामने वाले को वो दिन याद होना चाहिए। अगर कोई मेरी इमेज खराब करने की कोशिश करेगा, तो अब मैं उस शख्स की तथाकथित इमेज बचाने के लिए चुप नहीं रहूंगी और ना ही बार-बार अपना अपमान सहूंगी। हिमांशी खुराना ने अपने इस नए पोस्ट से असीम रियाज पर निशाना साधा।
बता दें कि इससे पहले आसिम रियाज ने हिमांशी पर तंज कसा था, उन्होंने हिमांशी के धर्म परिवर्तन करने के बयानों को पूरी तरह झूठ कहा था, और साथ ही उनके वेट पर भी सवाल उठाया था कि उनसे मिलने के बाद ही हिमांशी शेप में आईं हैं। अब देखना होगा कि हिमांशी के इस बयान के बाद आसिम रियाज क्या जवाब देंगे।


