TRENDING TAGS :
Hina vs Shilpa: शिल्पा शिंदे के बयानों पर हिना खान ने फिर ली चुटकी, PM मोदी से की ये रिक्वेस्ट
Hina Khan Vs Shilpa Shinde: शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच सोशल मीडिया वॉर बढ़ती ही जा रही है, वहीं अब हिना खान ने भी शिल्पा शिंदे के बयानों को अपनी प्रतिक्रिया दी।
Hina Khan Vs Shilpa Shinde
Hina Khan Vs Shilpa Shinde: टीवी इंडस्ट्री की दो मशहूर अदाकारा शिल्पा शिंदे और हिना खान सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गईं हैं, दोनों ही एक-दूसरे पर बैक टू बैक हमला कर रहीं हैं।।दिलचस्प बात तो यह है कि हिना और शिल्पा शिंदे दोनों ही आपसी लड़ाई में एक-दूसरे का नाम नहीं ले रहीं हैं, हालांकि बिना नाम लिए ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को ताना मारने में पीछे नहीं हट रहीं हैं। शिल्पा शिंदे ने हाल ही में अपना वीडियो शेयर कर हिना खान को चेतावनी दी थी कि उनके मामले में न पड़े, लेकिन अब हिना खान ने शिल्पा के इस वीडियो का भी जवाब दिया है, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
हिना खान का शिल्पा शिंदे पर अगला वॉर
हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच सोशल मीडिया वॉर चल रहा है। बता दें कि शिल्पा शिंदे ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया था, उन्होंने कहा था कि सालों पहले उन्होंने भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर पर जो यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था वो झूठा था, शिल्पा शिंदे के इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया। शिल्पा शिंदे के इस कुबूलनामे के बाद हिना खान भड़क गईं और उन्होंने शिल्पा शिंदे को खूब खरी खोटी सुनाई।
हिना खान ने शिल्पा शिंदे पर निशाना साधते हुए कई पोस्ट शेयर किए थे, जिसके बाद शिल्पा शिंदे का पारा हाई हो गया और फिर उन्होंने वीडियो शेयर कर हिना खान की जमकर क्लास लगाई, शिल्पा शिंदे ने हिना खान के लिए कहा कि मेरे ऊपर भौंकना बंद करिए और चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश मत करिए, वरना अच्छा नहीं होगा। शिल्पा शिंदे ने तो यह भी कह दिया था कि लोग पब्लिसिटी लेने आ गए हैं। शिल्पा शिंदे के इस बयान के बाद लोगों को हिना खान के जवाब का इंतजार था और अब हिना खान का जवाब भी आ गया।
हिना खान भी पीछे नहीं हटीं, उन्होंने फिर शिल्पा शिंदे को अपना जवाब दिया और इस बार उन्होंने चुटकी भी ली। हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट शेयर कर लिखा, "भारत के माननीय प्रधानमंत्री, भारत के माननीय राष्ट्रपति और भारत के कानून मंत्री, कृपया उन सभी अपराधियों को रिहा कर दें, जिन्होंने अपराध करने के बाद अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। क्योंकि उनमें हिम्मत है, क्योंकि वे सच के साथ खड़े हैं। और इसलिए भी क्योंकि जब उन्होंने अपराध किया था, तब किसी ने उनका साथ नहीं दिया था।" इसके साथ हिना खान ने हंसने वाला इमोजी भी बनाया है। हिना खान के इस जवाब के बाद, अब लोगों को शिल्पा शिंदे के रिएक्शन का इंतजार है, क्योंकि शिल्पा शिंदे चुप रहने वालों में से नहीं हैं, उनका रिस्पांस जरूर आएगा।


