TRENDING TAGS :
Honey Singh जुड़े BJP के नशा मुक्ति अभियान से, ड्रग्स की लत से हुआ उनका काफी नुकसान
Honey Singh News: मशहूर रैपर हनी सिंह पंजाब में नशा विरोधी अभियान में बीजेपी के तरुण चुघ के साथ आए नजर, कभी खुद थे ड्रग्स के आदि
Honey Singh Join BJP Anti Drug Campaign In Punjab (Image Credit- Social Media)
Honey Singh News: मशहूर रैंपर हनी सिंह (Honey Singh) जिन्होंने रैप की दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाई। आज भले ही रैप की दुनिया में बहुत से रैपर आ चुके हो। लेकिन आज भी Honey Singh के गानों का क्रेज कम नहीं हुआ है। Honey Singh ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक समय था जब स्टारडम उनके सर पर चढ़ गया था। जिसकी वजह से वो ड्रग्स के लत का शिकार हो गए थे। लेकिन अब उन्होंने सबकुछ छोड़ दिया है। इन सबके बीच आज Honey Singh ने बीजेपी के महासचिव तरूण चुघ से मुलाकात की और पंजाब में बढ़ रहे नशे के संकट की चर्चा की है।
हनी सिंह पंजाब में बीजेपी के नशामुक्ति अभियान से जुड़े (Honey Singh Joins BJP Anti Drug Campiagn In Punjab)-
हनी सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर रैपर ने परिवारों पर नशीली दवाओं के विनाशकारी प्रभाव को स्वीकार किया और आग्रह किया कि "पंजाब को इससे बचाया जाना चाहिए। “पंजाब मुश्किल दौर से गुजर रहा है, खासकर नशे की वजह से। परिवार तबाह हो रहे हैं, युवा बर्बाद हो रहे हैं। हम पंजाब को नशे की लत से बाहर निकालने का उपाय सोच रहे थे। सर ने इस दिशा में पहले ही काफी काम किया है। आपने हमारी बहुत मदद की है,” उन्होंने आगे कहा, “पंजाब में नशा परिवारों और युवाओं को बर्बाद कर रहा है। पंजाब को इससे बचाना होगा।”
भाजपा नेता ने Honey Singh के संघर्ष से लेकर स्टारडम तक के उनके सफर की प्रशंसा करते हुए इसे बेहद प्रेरणादायक बताया। चुघ ने कहा, “हनी सिंह पंजाब के सपूत हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन किया है। उनका जीवन बेहद प्रेरणादायक है।”
हनी सिंह खुद हो चुके हैं ड्रग्स के शिकार (Honey Singh Was Also A Drug Addicted)-
Honey Singh ने अपने एक इंटरव्यू में खुद बताया कि 2012-2014 के बीच जब वो अपने स्टारडम के चरम पर थे। उस समय हनी सिंह को ड्रग्स की लत लग गई थी। इस दौरान हनी सिंह ने अपने माता-पिता से 4-5 बार मुलाकात की थी। उन्होंने बताया कि उनका दिमाग शोहरत और पैसे में पूरी तरह से डूब चुका था। दुनिया भर के टूर करते थे। ताकि उनके परिवार वालों को इसके बारे में ना पता चले। हनी सिंह ने ये भी बताया कि इस लत से बाहर आने के लिए उनको 8 साल का समय लगा। जिसके बाद उन्होंने लोगों को ड्रग्स ना लेने की सलाह की दी।


