Varanasi Movie में Hrithik Roshan की एंट्री? निभाएंगे ये खास रोल

Hrithik Roshan In Varanasi Movie: एस.एस राजामौली की वाराणसी में अभिनेता ऋतिक रोशन नजर आ सकते हैं, आइए जानते हैं कि वे फिल्म में कौन सा रोल अदा करते वाले हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 7 April 2026 10:32 AM IST
Varanasi Movie में Hrithik Roshan की एंट्री? निभाएंगे ये खास रोल
X

Hrithik Roshan In Varanasi Movie: एस.एस राजामौली पिछले काफी समय से अपनी फिल्म वाराणसी की तैयारियों में जुटे हुए हैं, फिल्म को बहुत ही बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है, बजट भी काफी तगड़ा है, ऐसे में दर्शकों की उत्सुकता भी इस फिल्म को लेकर बढ़ती जा रही है, वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी जो लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है, उसे सुन तो दर्शक खुशी से झूम ही उठे हैं के, जी हां! क्योंकि अब राजामौली की फिल्म में बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक हैंडसम हंक अभिनेता की एंट्री हो चुकी है, आइए जानते हैं वे कौन हैं।

वाराणसी मूवी में नजर आएंगे ऋतिक रोशन

राजामौली की फिल्म वाराणसी की शूटिंग की जा रही है, शूटिंग हैदराबाद में ही हो रही है, जिसके लिए राजामौली ने हैदराबाद में ही पूरा वाराणसी बना लिया है, जी हां! हैदराबाद में बने सेट में गंगा के घाट, मंदिर और गलियों को असली बनारस की तरह रिक्रिएट किया गया है। वहीं शूटिंग के बीच इस फिल्म से जुड़ी जो लेटेस्ट अपडेट सामने आ रही है, उसके मुताबिक अभिनेता ऋतिक रोशन भी इस फिल्म में शामिल हो गए हैं।

वाराणसी मूवी को लेकर आई ताजा अपडेट के मुताबिक, ऋतिक रोशन की एस.एस राजामौली की फिल्म में एंट्री हो चुकी है और अभिनेता इस फिल्म में एक खास रोल अदा करने वाले हैं, रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक रोशन भगवान शिव का रोल अदा करते नजर आ सकते हैं, जिसका दावा कई मीडिया रिपोर्ट द्वारा किया जा रहा है, हालांकि मेकर्स ने अब तक ऐसा कोई भी ऐलान नहीं किया है, ऐसे में न्यूजट्रैक द्वारा इस खबर को कंफर्म नहीं किया जा रहा है। वहीं दर्शक ऋतिक रोशन के फिल्म में एंट्री की खबर सुन खुशी से झूम उठे हैं, और सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता भी जाहिर कर रहें हैं, फैंस ऋतिक रोशन को भगवान शिव के किरदार में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म वाराणसी

एस.एस राजामौली की वाराणसी की शूटिंग चल रही है, आधे से अधिक हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली गई है। राजामौली अपनी फिल्म में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते, वे हर एक चीज पर मेहनत कर रहें हैं, खास तौर पर VFX पर खूब ध्यान दिया जा रहा है। बताते चलें कि राजामौली की फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म को 2027 में 7 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID -tiwarishivani2503@gmail.com

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story